
बाल क्यों बढ़ते हैं || भौंह और पलकों के बाल नहीं बढ़ते क्यों? || Why does hair grow || Why brows and eyelashes do not grow hair?
मनुष्य शरीर में नाखून और बाल ऐसे घटक हैं जो सतत रूप से बढ़ते रहते हैं। इनके बढ़ने का कारण क्या है? आइए जानते हैं।
मनुष्य की त्वचा के बाहर बाल का जो भाग होता है, उसे शैफ्ट (डंठल) (shaft) कहते हैं। डंठल (shaft) के तीन भाग होते हैं –
(i) क्यूटिकल (cuticle) – सबसे बाहर रहनेवाले भाग को क्यूटिकल (cuticle) कहते हैं।
(ii) वल्कुट (cortex) – क्यूटिकल के नीचे एक कड़ा स्तर रहता है, जिसे वल्कुट (cortex) कहते हैं।
(iii) मध्यांश (medulla) – वल्कुट (cortex) के नीचे के मध्य के भाग को मध्यांश (medulla) कहते हैं।
इन 👇परीक्षापयोगी प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. जांतव रेशे
2. प्राणियों में पोषण- पाचन तंत्र
3. पादपों में पोषण- प्रकाश संश्लेषण
4. विज्ञान की शाखाएँ-जीवधारियों का नामकरण व वर्गीकरण
5. पारिस्थितिकी तंत्र जैविक एवं अजैविक घटक
6. रक्त का विज्ञान
त्वचा (skin) के अंदर रहनेवाले बाल के भाग को जड़ (root) कहते है। बाल के बढ़ने से रूट (root) धीरे धीरे शैफ्ट में बदलता जाता है। इस तरह से बाल लंबे होते जाते हैं। अलग–अलग जंतुओं में बालों की वृद्धि भिन्न-भिन्न दर से होती है।
प्रायः देखने में आता है कि भौंहों (Eyebrows) और पलकों (Cilia) के बाल नहीं बढ़ते। हम देखते हैं कि ये जन्म से लेकर मृत्यु तक समान रहते हैं। किंतु ऐसा नहीं है, ये बाल भी बढ़ते हैं किंतु सिर के बालों के समान इनमें वृद्धि नहीं होती है। सिर के बालों के बढ़ने का मुख्य कारण होता है कि जब सिर में बाल उगते हैं तो वे करीब 2 से 7 साल तक अंदर से जुड़ा रहता है अर्थात इन बालों को रक्त (blood) आपूर्ति होते रहती है, जबकि पलकों और भौहों के मामले में ऐसा नहीं होता है, इसलिए ये नहीं बढ़ते हैं। जन्म से 30 दिन बाद ही पलकों का बढ़ना बंद हो जाता है इस दौरान उनका जितना साइज बढ़ जाता है,और बाद में लगभग उतना ही रहता है।
इन 👇परीक्षापयोगी प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. मानव नेत्र की दृष्टि दोष- निकट, दूर दृष्टि
2. जैव प्रौद्योगिकी एवं इसके प्रयोग
3. सब्जियों एवं फलों के रंगों एवं स्वाद के कारण
4. मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन
5. महत्वपूर्ण पेड़-पौधे उनके कुल एवं औषधीय गुण
आशा है, 'बालों के बढ़ने का वैज्ञानिक कारण' से संबंधित यह लेख महत्वपूर्ण और उपयोगी लगा होगा।
धन्यवाद।
RF competition
infosrf.com
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com
Comments