An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हिंदी का इतिहास– भारतेन्दु युग (विशेषताएँ एवं प्रमुख कवि)

  • BY:
     RF Competition
  • Posted on:
    November 16, 2021

भारतेन्दु युग

भारतेंदु युग को आधुनिक हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम युग माना जाता है। इस युग में कवियों ने नवीन तथ्यों का प्रयोग कर रचनाएँ करने में विशेष रूचि ली। साथ ही उन्होंने प्राचीन तथ्यों का भी प्रयोग किया। भारतेंदु युग नवजागरण का युग है। इस युग में नवीन सामाजिक चेतना उभर कर आयी। भारतेंदु युग में देशभक्ति एवं राजभक्ति राजनीति की अभिन्न अंग थे। इसका स्पष्ट प्रभाव इस युग के कवियों की रचनाओं में देखा जा सकता है। इस युग में कवियों ने कविताओं की रचनाएँ करने के लिए ब्रज भाषा का प्रयोग किया। इसके अलावा गद्य रचना के लिए खड़ी बोली का प्रयोग किया गया। भारतेंदु युग में खड़ी बोली अपने विकास के चरमोत्कर्ष पर पहुँच गई थी। इस युग में गद्य को विशेष महत्व प्राप्त हुआ। परिणामस्वरूप पत्रकारिता, उपन्यास, कहानी, नाटक, आलोचना, निबंध आदि कई गद्य विधाओं का विकास हुआ। इन सभी विधाओं का माध्यम खड़ी बोली ही है। इस युग का प्रत्येक लेखक किसी न किसी पत्रिका का संपादन करता था। भारतेंदु युग के साहित्य रूपों एवं प्रवृत्तियों का स्पष्ट प्रभाव द्विवेदी युग में देखा सकता है। भारतेंदु युग के साहित्य का अनुसरण करके ही द्विवेदी युग का विकास हुआ।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
भज मन चरण कँवल अविनासी– मीराबाई

भारतेन्दु युग के काव्य की प्रमुख विशेषताएँ

भारतेंदु युगीन काव्य की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं–
1. राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव– इस युग के कवियों ने अपनी रचनाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव व्यक्त किया। इस युग में कवियों ने देश-प्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत रचनाएँ कीं। इसके माध्यम से कवियों ने जन-मानस में राष्ट्रीयता की भावना का बीजारोपण किया।
2. जन-मानस में सामाजिक चेतना का विकास– इस काल की कविताओं में सामाजिक चेतना का भाव स्पष्ट दिखाई देता है। इस युग के कवियों ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास और सामाजिक रूढ़ियों को दूर करने के लिए कविताओं की रचनाएँ कीं।
3. हास्य व्यंग्य का प्रयोग– भारतेंदु युग में कवियों ने हास्य व्यंग्य शैली का प्रयोग कर रचनाएँ कीं। उन्होंने इस शैली को माध्यम बनाकर पश्चिमी सभ्यता, विदेशी शासन तथा सामाजिक अंधविश्वासों पर तीखे व्यंग्यों से प्रहार किये।
4. काव्य के विविध रूपों का प्रयोग– इस युग में कवियों ने काव्य के विभिन्न रूपों का प्रयोग कर रचनाएँ कीं। मुक्तक काव्य और प्रबंध काव्य इस युग के प्रमुख काव्य हैं।
5. अंग्रेजी शिक्षा का विरोध– इस युग में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी शिक्षा के प्रचार-प्रसार के प्रति विरोध प्रदर्शित किया।
6. काव्य के अनुवाद की परंपरा– इस युग में कवियों ने मौलिक लेखन के अलावा संस्कृत और अंग्रेजी से हिंदी में काव्यों का अनुवाद भी किया।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
छावते कुटीर कहूँ रम्य जमुना कै तीर– जगन्नाथ दास 'रत्नाकर'

भारतेन्दु युग के महत्वपूर्ण कवि एवं उनकी रचनाएँ

भारतेन्दु युग के महत्वपूर्ण कवि एवं उनकी रचनाएँ निम्नलिखित हैं–
1. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र– प्रेम फुलवारी, प्रेम सरोवर, वेणु गीति, प्रेम मल्लिका।
2. प्रताप नारायण मिश्र– श्रृंगार विलास, प्रेम पुष्पावली, मन की लहर।
3. बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन– आनन्द अरुणोदय, जीर्ण जनपद, लालित्य लहरी।
4. जगमोहन सिंह– देवयानी, प्रेम सम्पत्ति लता, श्यामा सरोजिनी।
5. राधाचरण गोस्वामी– नवभक्त माल।
6. अम्बिका दत्त व्यास– भारत धर्म, हो हो होरी, पावस पचासा।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़़िए।
शब्द सम्हारे बोलिये– कबीरदास

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मजदूर दिवस - इतिहास, महत्व और श्रमिक कल्याण की दिशा में पहल | श्रमिकों के संघर्ष, अधिकार और सम्मान का वैश्विक प्रतीक दिवस

1 मई को मनाया जाने वाला मजदूर दिवस श्रमिकों की मेहनत, बलिदान और अधिकारों के लिए समर्पित एक जागरूकता और प्रेरणा का प्रतीक दिवस है।

Read more

कुँआ, बोरवेल या बावड़ी का पानी ठंडी में गरम एवं गर्मी में ठंडा क्यों लगता है? | Why does the water of a well, borewell or stepwell feel hot in winter and cold in summer?

इस लेख में कुँआ, बोरवेल या बावड़ी का पानी ठंडी में गरम एवं गर्मी में ठंडा क्यों लगता है? (Why does the water of a well, borewell or stepwell feel hot in winter and cold in summer?) की जानकारी दी गई है।

Read more

मॉडल आंसर शीट विषय- गणित कक्षा 4थी (प्रश्न सहित उत्तर) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-A | Model Answer Sheet

इस भाग में मॉडल आंसर शीट विषय- गणित कक्षा 4थी (प्रश्न सहित उत्तर) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 (हिन्दी माध्यम) की दी गई है।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।