An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 06 || सामाजिक विज्ञान | ग्लोब और मानचित्र

  • BY:
     RF competition
  • Posted on:
    April 13, 2022

ग्लोब - अक्षांश एवं देशान्तर

प्रश्न– ग्लोब की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर– ग्लोब की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं–
1. ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है।
2. ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है।

प्रश्न– पृथ्वी का आकार ध्रुवों तथा मध्य में कैसा है?
उत्तर– हमारी पृथ्वी गोलाकार नहीं है। यह उत्तर एवं दक्षिण ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुई है।

प्रश्न– विषुवत रेखा पृथ्वी को कौन-से दो बराबर भागों में बाँटती हैं?
उत्तर– विषुवत रेखा पृथ्वी को उत्तरी गोलार्ध तथा दक्षिणी गोलार्ध में बाँटती हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 3 और 4
2. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 5 और 6
3. एटग्रेड प्रश्न– ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।
4. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार
5. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | ब्रिटिश प्रशासन, नीतियाँ और प्रभाव

प्रश्न– पृथ्वी के ताप कटिबन्धों के नाम लिखिए।
उत्तर– पृथ्वी के प्रमुख ताप कटिबन्ध निम्नलिखित हैं–
1. उष्ण कटिबन्ध
2. शीतोष्ण कटिबन्ध
3. शीत कटिबन्ध।

प्रश्न– ग्लोब पर खींचे गए समानान्तर वृत्त क्या कहलाते हैं व इनकी संख्या कितनी है?
उत्तर– ग्लोब पर खींचे गए समानान्तर वृत 'अक्षांश' कहलाते हैं। इनकी संख्या 179 है।

प्रश्न– उष्ण कटिबंध 23(1/2)° उत्तरी अक्षांश से 23(1/2)° दक्षिणी अक्षांश के मध्य ही क्यों पाया जाता है?
उत्तर– उष्ण कटिबंध 23(1/2)° उत्तरी अक्षांश से 23(1/2)° दक्षिणी अक्षांश के मध्य ही पाया जाता है, क्योंकि इस स्थान पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है। इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. चमत्कारी जड़ी-बूटी 'धनिया' के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of The Miraculous Herb Coriander
2. अच्छे स्वास्थ्य के लिए नीम का प्रयोग कैसे करें? | How To Use Neem For Good Health?
3. महावीर स्वामी ने ज्ञान (कैवल्य) कैसे प्राप्त किया? | How Did Mahavir Swami Attain Knowledge (Kaivalya)?
4. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02
5. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 1 और 2

प्रश्न– देशान्तर रेखाओं की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर– देशान्तर रेखाओं की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं–
1. देशान्तर रेखाएँ अर्धवृत्त होती हैं।
2. देशान्तर रेखाओं के बीच की दूरी ध्रुवों की ओर बढ़ने पर घटती जाती है और ध्रुवों पर शून्य हो जाती है, जहाँ सभी देशांतरीय रेखाएँ आपस में मिलती हैं।
3. देशान्तर रेखाएँ ऊर्ध्वाधर होती हैं।
4. सभी देशान्तर रेखाओं की लम्बाई समान होती है।

मानचित्र

प्रश्न– मानचित्र किसे कहते हैं?
उत्तर– मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र होता है।

प्रश्न– मानचित्र के प्रमुख घटक कौन-कौन से होते हैं?
उत्तर– मानचित्र के प्रमुख तीन घटक निम्नलिखित हैं–
1. दूरी
2. दिशा
3. प्रतीक।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. रेशम कीट का जीवन चक्र | Silkworm Life Cycle
2. यीस्ट में जनन का सचित्र वर्णन | Pictorial Description Of Reproduction In Yeast
3. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की परिभाषा एवं उदाहरण | Magnetic Effect Of Electric Current
4. शहद खाने के फायदे | Benefits Of Eating Honey
5. शहद सेवन से सम्बन्धित सावधानियाँ | Precautions Related To Consuming Honey

प्रश्न– मानचित्र में तीर के द्वारा किस दिशा को प्रदर्शित किया जाता है?
उत्तर– मानचित्र में तीर के द्वारा उत्तर दिशा को प्रदर्शित किया जाता है।

प्रश्न– मानचित्र और रेखाचित्र में क्या अन्तर होता है?
उत्तर– मानचित्र पैमाने पर आधारित होता है। रेखाचित्र याद्दाश्त और स्थानीय प्रेक्षण पर आधारित होता है। मानचित्र के माध्यम से पृथ्वी के विभिन्न स्थानों, महाद्वीपों, देशों आदि की भौगोलिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। रेखाचित्र एक कच्चा आरेखण होता है। इसे किसी छोटे स्थान, मार्ग आदि को दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न– मानचित्र में किसी स्थान की स्थिति का पता कैसे लगाया जाता है?
उत्तर– मानचित्र में किसी स्थान की स्थिति का पता मानचित्र के घटकों (दूरी, दिशा और प्रतीक) के द्वारा लगाया जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. 1857 ई. के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के कारण | Reasons For The First Freedom Struggle Of 1857 AD
2. औषधीय पौधे 'तुलसी' के सेवन से लाभ एवं हानि | Benefits And Harms Of Consuming Medicinal Plant 'Basil'
3. चन्द्रगुप्त मौर्य कौन थे? | सेल्यूकस निकेटर और चन्द्रगुप्त मौर्य की संधि || History Of Chandragupta Maurya
4. ज्वारीय ऊर्जा का दोहन कैसे किया जाता है? | How Is Tidal Energy Harnessed?
5. मृदा अपरदन– दुष्प्रभाव एवं बचाव | Soil Erosion– Effects And Prevention

प्रश्न– मानचित्र, ग्लोब से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर– ग्लोब के द्वारा सम्पूर्ण पृथ्वी का अध्ययन किया जा सकता है, किन्तु किसी स्थान विशेष जैसे- देश, राज्य, जिला, शहर, गाँव आदि का अध्ययन नहीं किया जा सकता। मानचित्र के द्वारा किसी स्थान विशेष का अध्ययन किया जा सकता है। मानचित्र के द्वारा संसार के नक्शे को द्विविमीय स्थिति में देखा जा सकता है, जबकि ग्लोब के द्वारा संसार के नक्शे को त्रिविमीय स्थिति में देखा जा सकता है।

प्रश्न– थिमैटिक मानचित्र हमें कौन-कौन सी जानकारी प्रदान करते हैं?
उत्तर– थिमैटिक मानचित्र के द्वारा किसी भौगोलिक क्षेत्र में स्थित सड़क, वर्षा वाला स्थान, वन, उद्योग आदि की जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न– हमें यह कैसे पता चलता है कि कोई मानचित्र भौतिक प्रकार का है?
उत्तर– यदि कोई मानचित्र किसी भौगोलिक क्षेत्र में स्थित पर्वतों, पठारों, मैदानों, नदियों, महासागरों आदि की जानकारी प्रदान करे, तो इस प्रकार के मानचित्र को 'भौतिक मानचित्र' कहा जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. पादप ऊतक एवं जन्तु ऊतक | Plant Tissue And Animal Tissue
2. ऊर्जा संकट– कारण एवं रोकथाम | Energy Crisis– Causes And Prevention
3. ई-कचरा – दुष्परिणाम एवं प्रबंधन | E-Waste – Consequences And Management
4. शिक्षा क्या है? | शिक्षा के प्रकार || What Is Education? | Type Of Education
5. हमारे लिए भोजन क्यों आवश्यक है? | पौधों एवं जन्तुओं में पोषण || Explain Nutrition

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. खरीफ फसल, रबी फसल और जायद फसल | Kharif Crop, Rabi Crop And Zaid Crop
2. पृथ्वी का सुरक्षा कवच– ओज़ोन | Earth's Protective Shield– Ozone
3. त्वचा को स्वस्थ और कान्तिमय रखने के उपाय | Ways To Keep Skin Healthy And Glowing
4. कम नींद लेने के दुष्प्रभाव | Side Effects Of Getting Less Sleep
5. दुनिया का पाँचवाँ महासागर– दक्षिणी महासागर | World's Fifth Ocean– Southern Ocean



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मजदूर दिवस - इतिहास, महत्व और श्रमिक कल्याण की दिशा में पहल | श्रमिकों के संघर्ष, अधिकार और सम्मान का वैश्विक प्रतीक दिवस

1 मई को मनाया जाने वाला मजदूर दिवस श्रमिकों की मेहनत, बलिदान और अधिकारों के लिए समर्पित एक जागरूकता और प्रेरणा का प्रतीक दिवस है।

Read more

कुँआ, बोरवेल या बावड़ी का पानी ठंडी में गरम एवं गर्मी में ठंडा क्यों लगता है? | Why does the water of a well, borewell or stepwell feel hot in winter and cold in summer?

इस लेख में कुँआ, बोरवेल या बावड़ी का पानी ठंडी में गरम एवं गर्मी में ठंडा क्यों लगता है? (Why does the water of a well, borewell or stepwell feel hot in winter and cold in summer?) की जानकारी दी गई है।

Read more

मॉडल आंसर शीट विषय- गणित कक्षा 4थी (प्रश्न सहित उत्तर) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-A | Model Answer Sheet

इस भाग में मॉडल आंसर शीट विषय- गणित कक्षा 4थी (प्रश्न सहित उत्तर) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 (हिन्दी माध्यम) की दी गई है।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।