An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



न्यूटन द्वारा दिया गया 'गति का प्रथम नियम'

न्यूटन का गति का प्रथम नियम

न्यूटन द्वारा दिये गये गति के प्रथम नियम के अनुसार, "यदि कोई वस्तु स्थिर व्यवस्था में है, तो वह स्थिर ही रहेगी और यदि वह गतिशील अवस्था में है, तो वह उसी वेग से उसी दिशा में गतिमान रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता। इसे न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम कहते हैं।" यह नियम जड़त्व एवं बल को परिभाषित करता है। बल एक भौतिक राशि है। इसे नापा जा सकता है। इसका S.I. मात्रक 'न्यूटन' है। बल एक सदिश राशि है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
जड़त्व किसे कहते हैं? | विराम का जड़त्व और गति का जड़त्व

न्यूटन के प्रथम नियम का वर्गीकरण

न्यूटन के प्रथम नियम को निम्नलिखित दो भागों में बाँटा जा सकता है–
1. प्रथम भाग
2. द्वितीय भाग।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
बल क्या होता है? | बल के प्रभाव

न्यूटन के प्रथम नियम का प्रथम भाग

न्यूटन के प्रथम नियम का पहला भाग जड़त्व को परिभाषित करता है। इसके अनुसार कोई भी वस्तु अपनी वर्तमान अवस्था को स्वयं परिवर्तित नहीं कर सकती है। उदाहरण के लिए मेज पर रखी पुस्तक अपने स्थान पर ही रखी रहेगी, जब तक उसे हटाया न जाए। इसी प्रकार क्षैतिज से लुढ़कती हुई गेंद लुढ़कती ही रहेगी, जब तक कि तल का घर्षण बल उसे रोक नहीं देता। वस्तु का द्रव्यमान, उसके जड़त्व की माप होता है। वस्तु का द्रव्यमान जितना अधिक होता है, उसका जड़त्व उतना ही अधिक होता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
त्वरण और मन्दन किसे कहते हैं? | What Is Acceleration And Deceleration?

न्यूटन के प्रथम नियम का द्वितीय भाग

न्यूटन के प्रथम नियम का दूसरा भाग बल को परिभाषित करता है। इसके अनुसार बल वह बाह्य कारक है, जो वस्तु की विराम अवस्था अथवा गति अवस्था को परिवर्तित करने की चेष्टा करता है। उदाहरण के लिए बल लगाकार हथौड़े से लोहे को पीटने पर वह चपता हो जाता है। इसी प्रकार बल लगाकर तार को खींचने से वह लम्बा हो जाता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. भौतिकी के प्रमुख उपकरण एवं उनके आविष्कारक | Major Instruments Of Physics And Their Inventors
2. भौतिक राशियाँ एवं उनके प्रकार | Physical Quantities And Their Types
3. विद्युत आवेश, विद्युत प्रवाह के सिद्धांत और क्वाण्टीकरण | Electric Charge, Theory Of Electric Current And Quantization
4. मात्रक किसे कहते हैं? | किसी भौतिक राशि का मापन कैसे किया जाता है? || Information About Units And Measurement
5. किलोमीटर को सेन्टीमीटर में कैसे बदलें | मात्रकों का रूपान्तरण || Conversions Of Units

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
pragyaab.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कुँआ, बोरवेल या बावड़ी का पानी ठंडी में गरम एवं गर्मी में ठंडा क्यों लगता है? | Why does the water of a well, borewell or stepwell feel hot in winter and cold in summer?

इस लेख में कुँआ, बोरवेल या बावड़ी का पानी ठंडी में गरम एवं गर्मी में ठंडा क्यों लगता है? (Why does the water of a well, borewell or stepwell feel hot in winter and cold in summer?) की जानकारी दी गई है।

Read more

मॉडल आंसर शीट विषय- गणित कक्षा 4थी (प्रश्न सहित उत्तर) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-A | Model Answer Sheet

इस भाग में मॉडल आंसर शीट विषय- गणित कक्षा 4थी (प्रश्न सहित उत्तर) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 (हिन्दी माध्यम) की दी गई है।

Read more

Follow us

subscribe