
Blueprint आधारित अर्द्धवार्षिक परीक्षा माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) विषय विज्ञान (कक्षा 8) 2024-25 | Model Question paper Science
ब्लूप्रिंट आधारित—
प्रश्न (1) बहुविकल्पीय प्रश्न चुनकर लिखिए। {5×1=5}
(क) वायु के सम्पर्क में चूने के पानी का दूधिया होना किस गैस की उपस्थिति दर्शाता है।
(अ) कार्बन
(आ) ऑक्सीजन
(इ) कार्बन डाइ-ऑक्साइड
(ई) मीथेन।
उत्तर— (इ) कार्बन डाइ-ऑक्साइड।
(ख) मलेरिया रोगकारक सूक्ष्मजीव है—
(अ) कवक
(आ) प्लाज्मोडियम
(इ) वायरस
(ई) डायटम।
उत्तर— (आ) प्लाज्मोडियम।
(ग) न्यूट्रॉन की खोज किसने किया था।
(अ) कणाद
(आ) चैडविक
(इ) डॉल्टन
(ई) रदरफोर्ड।
उत्तर— (आ) चैडविक।
(घ) अम्ल एवं क्षार मिलाने पर प्राप्त होता है—
(अ) अम्ल + लवण
(आ) लवण + क्षार
(इ) लवण
(ई) लवण + पानी।
उत्तर— (ई) लवण + पानी।
(च) ओजोन परत वायुमण्डल के किस भाग में पाई जाती है?
(अ) क्षोभमण्डल
(आ) समतापमण्डल
(इ) मध्यमण्डल
(ई) बाह्यमण्डल।
उत्तर— (आ) समतापमण्डल।
प्रश्न (2) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। {5×1=5}
(i) एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना पदार्थ तत्व कहलाता है।
(ii) हाइड्रोजन का जुड़ना अपचयन कहलाता है।
(iii) फोटोग्राफिक कैमरे में लगी फिल्म पर प्रकाश संवेदी रसायन की पर्त चढ़ी होती है।
(iv) स्वर्ण शैवाल को डायटम भी कहते हैं।
(v) सोने की शुद्धता मापने की इकाई कैरेट है।
प्रश्न (3) अति लघु उत्तरीय प्रश्न लिखिए। {6×2=12}
(क) टीकाकरण क्या है?
उत्तर— टीकाकरण एक प्रक्रिया है जिसमें प्रतिरक्षी पदार्थ को सुई द्वारा शरीर में प्रवेश कराया जाता है। इस पदार्थ के शरीर में प्रवेश करते ही शरीर उस बीमारी के प्रति प्रतिरक्षी हो जाता है।
(ख) नेत्र की समंजन क्षमता से क्या समझते हो?
उत्तर— मानव नेत्र की वह क्षमता, जिससे वह पास व दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है, मानव नेत्र की समंजन क्षमता कहलाती है।
(ग) सेन्ट्रोसोम क्या हैं?
उत्तर— यह केन्द्रक के पास पाए जाने वाला अंग है जो कोशिका विभाजन में सहयोग करता है।
(घ) ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?
उत्तर— कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा सोखे गए प्रकाश एवं ऊष्मा के कारण वायुमण्डल के गर्म होने की घटना को ग्रीन हाउस प्रभाव या पौधाघर प्रभाव कहते हैं।
(च) ग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर— ऐसे खगोलीय पिण्ड जो सूर्य या किसी अन्य तारे की परिक्रमा करते हैं, ग्रह कहलाते हैं। ये स्वयं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करते।
(छ) कुछ संक्रामक रोगों के नाम बताइए।
उत्तर— कुछ संक्रामक रोगों के नाम हैं—जैसे— हैजा, मलेरिया, दाद, खाज, खसरा, क्षय रोग आदि।
प्रश्न (4) लघु उत्तरीय प्रश्न लिखिए। {6×3=18}
(क) प्रकाश के अपवर्तन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर— जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है तो वह अपने पथ से विचलित हो जाती है। प्रकाश किरण का इस प्रकार अपने पथ से विचलित हो जाना, प्रकाश का अपवर्तन कहलाता है।
(ख) ऑक्सीजन के गुण लिखिए।
उत्तर— ऑक्सीजन के मुख्य गुण—
(1) यह रंगहीन, गंधहीन स्था स्वादहीन गैस है।
(2) यह जल में कुछ मात्रा में घुलनशील है, इसो कारण पानी में जीव एवं पेड़-पौधे जीवित रहते हैं।
(3) यह स्वयं नहीं जलती, किन्तु जलने में सहायक है। पदार्थ इसमें जलकर अपने ऑक्साइड बनाते हैं।
(ग) टायफाइड रोग को नियन्त्रित करने के दो उपाय बताइए।
उत्तर— टायफाइड रोग को नियन्त्रित करने के उपाय—
(1) रोगी को बुखार आने पर उसे पूर्ण आराम करने देना चाहिए।
(2) प्रतिजैविकों से उपचार करना चाहिए।
(घ) जीवाणुओं को मानव के शत्रु एवं मित्र दोनों क्यों कहा जाता है?
उत्तर— जीवाणु केवल बीमारियाँ ही नहीं फैलाते हैं, ये हमारे लिए उपयोगी भी हैं। इनसे हमें खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ, जैविक खाद, उर्वरक, ऐल्कोहॉल, सिरका एवं अन्य उत्पाद बनाने में सहायक हैं। अतः जीवाणुओं को मानव के शत्रु एवं मित्र दोनों कहा जाता है।
(च) मेथेन के उपयोग लिखिए।
उत्तर— मेथेन के उपयोग—
(1) मेथेन का उपयोग घरों एवं उद्योगों में गैसीय ईंधन के रूप में किया जाता है क्योंकि यह बड़ी मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करती है।
(2) यह काजल (कज्जल कार्बन) बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
(छ) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की उपलब्धता किन क्रियाओं द्वारा सन्तुलित रहती है?
उत्तर— वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की उपलब्धता जीवों के श्वसन तथा विभिन्न जीवाश्म ईंधनों के दहन के कारण तथा पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रियाओं द्वारा सन्तुलित रहती हैं।
प्रश्न (5) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न लिखिए। {4×5=20}
(क) पादप एवं जन्तु कोशिका में अन्तर लिखिए।
उत्तर— पादप एवं जन्तु कोशिका में अन्तर—
पादप कोशिका—
1. कोशिका भित्ति पाई जाती है।
2. हरित लवक पाए जाते हैं।
3. सेण्ट्रोसोम अनुपस्थित होते हैं।
4. रिक्तिकाएँ बड़ी तथा संख्या में कम होती हैं।
जन्तु कोशिका—
1. कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती है।
2. हरित लवक नहीं पाए जाते हैं।
3. सेण्ट्रोसोम उपस्थित होते हैं।
4. रिक्तिकाएँ छोटी तथा संख्या में अधिक होती हैं।
(ख) रासायनिक अभिक्रिया के कोई 5 लक्षण लिखिए।
उत्तर— रासायनिक अभिक्रिया के लक्षण—
(i) रासायनिक अभिक्रिया में नए पदार्थ बनते हैं।
(ii) कुछ रासायनिक क्रियाओं में गैस उत्पन्न होती है।
(iii) रासायनिक अभिक्रियाओं में पदार्थ का रंग परिवर्तन भी होता है।
(iv) रासायनिक अभिक्रियाओं में ऊष्मा का उत्सर्जन या अवशोषण होता है।
(v) कुछ रासायनिक अभिक्रियाओं में अवक्षेप बनते हैं।
(ग) हीरे तथा ग्रेफाइट के उपयोग लिखिए।
उत्तर— हीरे के उपयोग—
(1) हीरा गहनों में रत्नों के रूप में प्रयुक्त होता है।
(2) अत्यन्त कठोर होने के कारण इसका उपयोग काँच काटने वाले औजारों तथा पत्थर में छेद करने वाले औजारों में किया जाता है।
(3) आँख में मोतियाबिन्द के ऑपरेशनों में प्रयुक्त चाकू की नोंक हीरे की बनी होती है।
ग्रेफाइट के उपयोग —
(1) ग्रेफाइट के चूर्ण का उपयोग भारी मशीनों के पुर्जों को चिकना करने के लिए किया जाता है।
(2) इसे शुष्क सेलों तथा विद्युत भट्टियों में इलेक्ट्रोड के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।
(3) ग्रेफाइट का उपयोग पेंसिल की 'लीड' बनाने में किया जाता है।
(घ) ग्रह तथा तारों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर— ग्रह तथा तारों में अन्तर—
ग्रह— (1) ये अपने ऊपर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करते हैं।
(2) ये टिमटिमाते नहीं है।
(3) ये चकती के समान प्रतीत होते हैं।
तारे— (1) ये अपनी स्वयं की ऊष्मा तथा प्रकाश उत्सर्जित करते हैं।
(2) ये टिमटिमाते दिखते हैं।
(3) ये अत्यधिक दूरी के कारण बिन्दु के समान प्रतीत होते हैं।
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com
Comments