
लहरों और धाराओं में अन्तर | difference between waves and currents.
लहरें
waves
1. लहरों में समुद्री जल एक ही जगह पर ऊपर-नीचे होता रहता है।
2. लहरों के चलने की दिशा एवं गति निश्चित नहीं रहती है।
3. लहरें वायु के थपेड़ों से उत्पन्न होती हैं।
4. भूकम्प और ज्वालामुखी के कारण उत्पन्न विशालकाय लहरें कई बार विनाशकारी हो जाती है, जैसे सुनामी लहरें।
5. लहरें जल की ऊपरी सतह पर दिखाई देती हैं।
धाराएँ
Streams
1. धाराओं में जल हजारों किलोमीटर तक प्रवाहित होता है।
2. धाराओं की दिशा और गति निश्चित रहती है।
3. धाराएँ पृथ्वी के घूर्णन, जल के तापमान की भिन्नता आदि कारणों से उत्पन्न होती हैं।
4. धाराएँ कभी विनाशकारी नहीं होती सदैव शांत बहती हैं।
5. धाराएँ स्पष्ट रूप से चलती दिखाई देती हैं।
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com
Comments