An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



गति की परिभाषा एवं गति के प्रकार | definition of motion and types of motion.

गति (Motion)

किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन हो रहा है, तो वस्तु गति अवस्था में कहलाती है।
जैसे- वायु में उड़ते पक्षी, जल में तैरती मछली, सड़क पर दौड़ती कार या बस, पटरियों पर दौड़ती रेलगाड़ी आदि।
परिभाषा - समय के सापेक्ष वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को गति कहते हैं।

गति के प्रकार

गति के निम्न प्रकार होते हैं।
1. एकसमान गति (Uniform Motion)
2. सरल रेखीय तथा स्थानांतरित गति (straight line and transfer motion)
3. वृत्तीय गति (Circular Motion)
4. घूर्णन गति (Rotational Motion)
5. दोलनी तथा कम्पनिक गति (oscillating and vibrating motion)
6. असमान गति (Non-uniform Motion)
7. प्रक्षेप्य गति (Projectic Motion)
8. एक समान वृत्तीय गति (Uniform Circular Motion)

एकसमान गति (Uniform Motion)

एक समान गति जब कोई वस्तु समान समय अंतराल में समान दूरी तय करती है तो उसकी गति को एक समान गति कहा जाता है।
उदाहरण- स्थिर गति से सीधी सड़क पर चलती कार।

सरल रेखीय तथा स्थानांतरित गति (straight line and transfer motion)

जब कोई कण एक सरल रेखा में गतिमान होते हैं तो उसकी गति सरलरेखीय गति कहलाती है और जब एक वस्तु एक सीधी रेखा में गतिमान होती है तो उसकी गति स्थानांतरित गति कहलाती है।
उदाहरण- सीधी चलती ट्रेन की गति।

वृत्तीय गति (Circular Motion)

जब कोई कण किसी वृत्ताकार मार्ग पर गति करता है, तो उसकी गति वृत्तीय गति कहलाती है।
उदाहरण- सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति।

घूर्णन गति (Rotational Motion)

जब कोई वस्तु किसी स्थिरांक के परित: इस प्रकार गति करती है कि पिंड का प्रत्येक कण वृत्तीय पथ पर चलता है एवं समस्त वृत्तीय पथों का केंद्र उसके अक्ष पर होता है, तो वस्तु की गति घूर्णन गति कहलाती है।
उदाहरण- छत के पंखे की गति।

दोलनी तथा कम्पनिक गति (oscillating and vibrating motion)

जब कोई वस्तु किसी निश्चित बिंदु के इधर-उधर गति करती है, तो उसकी गति कम्पनिक या दोलनी गति कहलाती है दोलन करने वाली वस्तु का इसके माध्य स्थित के किसी भी ओर अधिकतम विस्थापन वस्तु का आयाम कहलाता है दोलन गति में, यदि आयाम बहुत कम होता है, तो उसकी गति कम्पनिक गति कहलाती है।
उदाहरण- झूला झूलती हुए लड़की, घड़ी के लोलक की गति।

असमान गति (Non-uniform Motion)

जब कोई वस्तु समान समय के अंतर में असमान दूरी तय करती हैं, तो उसे असमान गति कहते हैं।
उदाहरण- एक मक्खी का उड़ना।

प्रक्षेप्य गति (Projectic Motion)

जब कोई वस्तु गुरुत्वाकर्षण बल के अधीन गति करती है, तो उस गति को प्रक्षेपय गति कहते हैं।
उदाहरण- छत से फेंकी गई गेंद गति, तोप से छूटे गोले की गति।

एकसमान वृत्तीय गति (Uniform Circular Motion)

जब कोई कण एकसमान चाल से वृत्तीय पथ पर गति करता है, तो कण की इस गति को एक समान वृत्तीय गति कहते हैं।
उदाहरण- घड़ी की सुई के नोंक की गति।

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
pragyaab.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Follow us

subscribe