.jpg)
ब्रह्माण्ड | the universe.
ब्रह्मांड (Universe)-
ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति लगभग 15 अरब वर्ष पूर्व बिग बैंग (Big Bang) की घटना से मानी जाती है, जिसके प्रतिपादक जॉर्ज लेमेंटेयर (बेल्जियम) थे। प्रोक्सिमा सेंचुरी सूर्य का सबसे निकटतम तारा है। हमारी आकाशगंगा की आकृति सर्पिलाकार है। आकाशगंगा की निकटतम मन्दाकिनी देवयानी (Andromeda) है, जो 22 x 10# प्रकाश वर्ष दूर है। प्रकाश वर्ष समय की नहीं वरन् दूरी की माप है। पारसेक भी दूरी मापने का मात्रक है। (1 पारसेक = 3.26 प्रकाश वर्ष)
प्राचीन काल से ही मनुष्य अपने चारों ओर स्थित वातावरण के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहा है। पृथ्वी के चारों ओर अनन्त सीमा में फैले वृहत्तर पर्यावरण को ब्रह्माण्ड कहते है। अवलोकनों तथा प्रेक्षणों पर आधारित ब्रह्मांड के अध्ययन करने वाले विज्ञान को खगोलशास्त्र कहते हैं। ब्रह्माण्ड के तीन प्रमुख अवयव मंदाकिनियाँ, तारे व सौरमण्डल है। ब्रह्माण्ड में असंख्य तारे हैं। ये तारे चारों ओर एक समान रूप से वितरित न होकर बड़े-बड़े गुच्छों अथवा समूहों में पाए जाते हैं। तारों के किसी ऐसे समूह को मंदाकिनी या नीहारिका या गैलेक्सी (Galaxy) कहते हैं। हमारा सूर्य जिस मंदाकिनी में स्थित है उसे आकाशगंगा कहते हैं। खगोलज्ञों की अनुमानित गणना के अनुसार ब्रह्माण्ड में लगभग दस अरब (10 11) मंदाकिनियाँ हैं। प्रत्येक मंदाकिनी में औसतन कई अरब तारे होते हैं। हमारा सूर्य ऐसा ही एक तारा है जिसके चारों ओर आठ ग्रह परिक्रमा लगाते रहते हैं। पृथ्वी इन ग्रहों में से एक ग्रह है जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा लगाती है। सूर्य की परिक्रमा करते ग्रह तथा उनके उपग्रह आदि को मिलाकर हमारा सौरमण्डल बनता है। हमारा सौरमण्डल हमारी नीहारिका आकाशगंगा के बाहरी छोर पर स्थित है। आकाशगंगा सर्पिल आकार की है और यह धीरे-धीरे दक्षिणावर्त घूम रही है। ब्लैक होल (Black Hole) हमारी आकाशगंगा के केन्द्र में स्थित अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण का वह क्षेत्र है, जो प्रकाश को अपने गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर नहीं जाने देता है।
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com
Comments