An effort to spread Information about acadamics

Logo

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण


परीक्षापयोगी प्रश्न (उत्तर सहित) पाठ 1 वर दे कक्षा 8 विषय - हिन्दी | Var de Hindi 8th Suryakant Tripathi Nirala

  • BY:
    Mr. Sachin Deshmukh
  • Posted on:
    November 21, 2024

वैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न (1) सही विकल्प चुनिए—
(क) 'नव नभ के नव विहग वृन्द को' पंक्ति में अलंकार है—
(अ) यमक
(ब) अनुप्रास
(स) श्लेष
उत्तर— (ब) अनुप्रास

(ख) 'वर दे' कविता के रचयिता हैं—
(अ) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
(ब) जयशंकर प्रसाद
(स) गिरधर
उत्तर— (अ) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'

रिक्त स्थान

प्रश्न (2) रिक्त स्थान की पूर्ति करें—
(क) कलुष भेद, तम हर प्रकाश भर।
(ख) बहा जननि ज्योतिर्मय निर्झर।

प्रश्न (3) संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए।
काट अन्ध उर के बन्धन स्तर,
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर,
कलुष भेद, तम हर, प्रकाश भर,
जगमग जग कर दे!

संदर्भ— प्रस्तुत पद हमारी भाषा-भारती पाठ्य-पुस्तक के पाठ 1 'वर दे' नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचनाकार सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' हैं।
प्रसंग— प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने मां सरस्वती से समस्त भारत में स्वतन्त्रता की आवाज भर देने की प्रार्थना की है।
व्याख्या— कवि मां भगवती सरस्वती से प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि हे माँ ! मनुष्यमात्र के हृदय में जो अंधकार रुपी अज्ञान के भिन्न-भिन्न स्तरों के बन्धन हैं, उन्हें काट दो और उन्हें हर प्रकार के अज्ञानता से मुक्त कर दो। उनके हृदयों में ज्योति रूपी ज्ञान का झरना बहा दो। मन के विकारों अर्थात बुरे भावों को दूर कर दो। अज्ञानता रूपी अन्धकार को मिटा दो। ज्ञान के प्रकाश भर दो। सम्पूर्ण संसार को जगमगा दो।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (4) कवि भारत में कौन-सा मंत्र भरने की बात कह रहा है?
उत्तर— कवि भारत में नव अमृत मन्त्र भरने की बात कह रहा है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (5) कवि माँ सरस्वती से क्या वरदान चाह रहा है?
उत्तर— कवि माँ सरस्वती से वरदान चाहता है कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वतन्त्रता की नई भावना का अमर मंत्र भर दिया जावे। हर व्यक्ति के हृदय से विभिन्न स्तर से अज्ञान का अन्धकार दूर हो जावे तथा चहुंओर ज्ञान की ज्योति का झरना बहने लगे। मन के सारे विकार दूर हो जावे, अज्ञानता रूपी का अन्धकार नष्ट हो जावे तथा सम्पूर्ण जगत ज्ञान के प्रकाश से चमक उठे। सम्पूर्ण भारतवर्ष नई गति प्राप्त करके गीत और छन्द के क्षेत्र में नवीनता प्राप्त करे। हर कंठ में मधुर स्वर, नए बादल की गम्भीर और कल्याण करने वाली गर्जना के समान उठने लगे। कविता और गीत के आसमान के स्वतन्त्र वातावरण में नवीन जन्मे पक्षियों के समान नये कवि और गीतकार अपनी कल्पना के नये पंखों अर्थात गीतों के सहारे उड़ान भरने में समर्थ हो जावें।
इस तरह, हे सरस्वती मां! ऐसे उन नये कवियों को स्वतन्त्रता का नया स्वर प्रदान कर दो।

व्याकरण आधारित 4 प्रश्न

(क) पर्यायवाची शब्द

प्रश्न (6) निम्न शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए—
(क) विहग (ख) जननि
उत्तर—
क्र. शब्द ——— पर्यायवाची शब्द

(क) विहग — पक्षी, खग।
(ख) जननि — माँ, माता।

(ख) विलोम शब्द

प्रश्न (7) निम्न शब्दों के विपरीतार्थी (विलोम) शब्द लिखिए—
(1) तम (2) अमृत
उत्तर—
क्र. शब्द —— विलोम शब्द

(1) तम — प्रकाश
(2) अमृत — गरल

(ग) अलंकार

प्रश्न (8) उपमा के कितने अंग होते हैं सभी का वर्णन कीजिए।
उत्तर— उपमा के चार अंग होते हैं— उपमेय, उपमान, साधारण धर्म और वाचक शब्द।

(घ) समानार्थी शब्द

प्रश्न (9) निम्न शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए—
(क) तम (ख) विहगवृन्द
उत्तर— (क) तम — अज्ञान का अन्धकार
(ख) विहगवृन्द — पक्षियों का समूह।



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com


🔔 क्या आपको यह लेख पसंद आया?

नई जानकारी और अपडेट्स सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।


Comments (0)

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Security Check / CAPTCHA (अनिवार्य)

सवाल हल करें: 5 x 8 = ?

  • Share on :

You may also like

Sanskrit Solved Practice Paper Class 8th | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - संस्कृत वार्षिक परीक्षा 2025

इस भाग में ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - संस्कृत कक्षा 8वीं वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु दिया गया है।

Read more

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - संस्कृत कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2025 | Sanskrit Solved Model Queston Paper

इस भाग में ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - संस्कृत कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु दिया गया है।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें।