An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ 1 मेरी भावना विषय हिन्दी कक्षा 7 परीक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) जुगल किशोर युगवीर

  • BY:
     Sachin Deshmukh
  • Posted on:
    November 25, 2024 02:11PM

पद की व्याख्या

प्रश्न (1) दिए गए पद की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए—
अहंकार का भाव न रक्खूँ,
नहीं किसी पर क्रोध करूँ।
देख दूसरों की बढ़ती को,
कभी न ईर्ष्या भाव धरूं।।
रहे भावना ऐसी मेरी,
सरल-सत्य व्यवहार करूँ।
बने जहाँ तक इस जीवन में,
औरों का उपकार करूँ।।
सन्दर्भ— प्रस्तुत पद हमारी 'भाषा भारती' पाठ्य-पुस्तक के पाठ 1 'मेरी भावना' कविता से लिया गया है। इसके प्रमुख रचनाकार जुगल किशोर 'युगवीर' जी हैं।
प्रसंग— प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ईश्वर से अपने लिए अच्छी भावनाओं की कामना करता है।
व्याख्या— कवि कहते हैं ― हे ईश्वर! कभी भी घमण्ड का भाव मेरे मन में न आये और न ही मैं किसी पर क्रोध करूँ। दूसरों की उन्नति और विकास को देखकर मुझे सदा प्रसन्नता हो, न कि कुढ़न।
हे प्रभु! मैं चाहता हूँ कि मेरी ऐसी भावना हो कि मैं सबके प्रति सरलता व सत्यता का व्यवहार करूँ और जहाँ तर सम्भव हो सके मैं अपने इस जीवन को परोपकार में लगा सकूँ, अर्थात् दूसरों की भलाई कर सकूँ।

रिक्तस्थान पूर्ती प्रश्न

प्रश्न (2) निम्न वाक्यों की रिक्त स्थान भरिए—
(क) रात का प्रयोग रात्रि के समय के लिए किया जाता है।
(ख) दीन दुखी जीवों पर मेरे उर से करुणा स्रोत बहे।

लघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (3) 'मेरी भावना' कविता में कवि ने किन—किन पर साम्यभाव रखने की बात कही है?
उत्तर— मेरी भावना' कविता में कवि ने दुष्ट, निर्दयी व गलत रास्ते पर चलने वाले इत्यादि के प्रति साम्यभाव रखने की बात कही है।

प्रश्न (4) देशोन्नति से कवि का क्या आशय है? कवि किस तरह की देशोन्नति में सम्मिलित होना चाहता है?
उत्तर— देशोन्नति से कवि का आशय देश की उन्नति से है। कवि चाहते है, कि सभी हृदय से युगवीर बनकर देश की उन्नति और विकास में सम्मिलित हों।

व्याकरण आधारित प्रश्न
विलोम शब्द

प्रश्न (6) निम्न शब्दों के विलोम शब्द लिखिए—
कुमार्ग, कृतघ्न।
(क) कुमार्ग — सुमार्ग
(ख) कृतघ्न — कृतज्ञ।

कक्षा 7 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 "मेरी भावना" भावार्थ, बोधप्रश्न एवं भाषा अध्ययन
2. 'मत ठहरो तुमको चलना ही चलना है।'

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 7 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
1. विज्ञान - पाठ 1 'पादपों में पोषण' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
2. विज्ञान - पाठ 2 'प्राणियों में पोषण' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

मॉडल आंसर शीट कक्षा 7 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24
1. मॉडल आंसर शीट अंग्रेजी 7वीं (प्रश्न उत्तर के हिन्दी अनुवाद सहित)
2. हिन्दी कक्षा 7 अर्द्धवार्षिक परीक्षा (हल सहित) मॉडल प्रश्न पत्र



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
rfhindi.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न कक्षा 7 विषय हिंदी (objective type questions)

दिए गए भाग में वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा 7 विषय हिंदी के पूर्ण पाठ्यक्रम से महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर - सहित) दिए गए।

Read more

अध्याय 3 मध्य प्रदेश का वैभव (निबंध) परिक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिंदी

दिए गए भाग भाषा भारती के पार्ट 3 मध्य प्रदेश का वैभव कक्षा 7 विषय हिंदी के बहुमूल्य पाठ्य आधारित परीक्षा उपयोगी प्रश्न उत्तर दिए गए हैं।

Read more

पाठ 4 दो कविताएँ (नागार्जुन) परिक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिंदी

कक्षा 7 विषय हिंदी से पाठ 4 दो कविताएं (नागार्जुन) कविता से परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए हैं।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।