An effort to spread Information about acadamics

Logo

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण


अध्याय 3 मध्य प्रदेश का वैभव (निबंध) परिक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिंदी

  • BY:
    Mr.Sachin Deshmukh
  • Posted on:
    December 21, 2024

परिक्षापयोगी प्रश्र उत्तर—

प्रश्न (1) संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए।
"सांस्कृतिक, ऐतिहासिक दृष्टि से सम्पन्न हमारा मध्यप्रदेश, लघु भारत ही है। मध्यप्रदेश के वैभव की मिठास यहाँ के निवासियों के हृदय में रची—बसी है।"
सन्दर्भ— प्रस्तुत गद्यांश हमारी भाषा—भारती के पाठ्य—पुस्तक 'मध्यप्रदेश का वैभव' नामक अध्याय से अवतरित है। यह एक संकलित रचना है।
प्रसंग— प्रस्तुत गद्यांश में मध्यप्रदेश को लघु भारत की संज्ञा दी गई है।
व्याख्या— मध्यप्रदेश में विभिन्न धर्मों, रीति—रिवाजों व मान्यताओं के लोग परस्पर भाईचारे और सद्भाव से निवास करते हैं। यहाँ भारत के अन्य सभी प्रदेशों में मनाये जाने वाले पारम्परिक तीज—त्यौहार मनाये जाते हैं। अतः सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से समृद्ध मध्य प्रदेश को लघु भारत कहना ठीक ही है। मध्यप्रदेश के गौरवशाली अतीत की मिठास इस प्रदेश के निवासियों के मन में आज भी विद्यमान है तथा जिसे उनके | व्यवहार से महसूस किया जा सकता है।

प्रश्न (2) दिए गए वाक्यों में सही विकल्प चुनकर लिखिए।

(क) भारत—भवन स्थित है—
(1) इन्दौर में
(2) जबलपुर में
(3) दिल्ली में
(4) भोपाल में।
उत्तर— (4) भोपाल में।

(ख) इन्दौर शहर के राजवाड़ा में राजभवन है—
(1) लोकमाता अहिल्याबाई का
(2) लक्ष्मीबाई का
(3) सुभद्रा कुमारी का
(4) दुर्गावती का।
उत्तर— (1) लोकमाता अहिल्याबाई का

(ग) बुंदेली के पितृपुरुष हैं—
(1) डॉ. सर हरिसिंह गौर
(2) ईसुरी
(3) भूषण
(4) पद्माकर।
उत्तर— (3) भूषण।

प्रश्न (3) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) अहिल्याबाई मालवा किस है।
(ख) मैहर में मां शारदा का मंदिर है।
(ग) रीवा में स्थित चचाई जलप्रपात दर्शनीय है।
(घ) नर्मदा का उद्गम अमरकंटक नामक स्थान में हुआ है।

प्रश्र (4) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

प्रश्न (क) पचमढ़ी में कौन—कौन से दर्शनीय स्थल हैं।
उत्तर— पचमढ़ी में बहुत से दर्शनीय स्थल हैं जैसे धूपगढ़, महादेव मंदिर, चौरागढ़ एवं सूर्योदय—सूर्यास्त के अनुपम दृश्य इत्यादि हैं यहां पर स्थित पांच गुफाएं पौराणिक महत्व रखती है।

प्रश्न (ख) मध्य प्रदेश की प्रमुख बोलियां कौन—कौन सी हैं।
उत्तर— मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा हिंदी है और अन्य बोलियो के रूप में जैसे बघेली, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी इत्यादि भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या भी काफी मात्रा में है।

प्रश्न (ग) मध्य प्रदेश के मुख्य लोक नृत्य लोकनाट्य कौन—कौन से हैं बताइए।
उत्तर— मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से लोक नृत्य राई सैरी आदि हैं तथा ढोला मारू स्वांग और माच आदि यहां के प्रमुख लोक नाट्य के रूप में जाने जाते हैं।



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com


🔔 क्या आपको यह लेख पसंद आया?

नई जानकारी और अपडेट्स सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।


Comments (0)

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Security Check / CAPTCHA (अनिवार्य)

सवाल हल करें: 7 - 6 = ?

  • Share on :

You may also like

वार्षिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न कक्षा 7 विषय हिंदी (objective type questions)

दिए गए भाग में वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा 7 विषय हिंदी के पूर्ण पाठ्यक्रम से महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर - सहित) दिए गए।

Read more

अध्याय 3 मध्य प्रदेश का वैभव (निबंध) परिक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिंदी

दिए गए भाग भाषा भारती के पार्ट 3 मध्य प्रदेश का वैभव कक्षा 7 विषय हिंदी के बहुमूल्य पाठ्य आधारित परीक्षा उपयोगी प्रश्न उत्तर दिए गए हैं।

Read more

पाठ 4 दो कविताएँ (नागार्जुन) परिक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिंदी

कक्षा 7 विषय हिंदी से पाठ 4 दो कविताएं (नागार्जुन) कविता से परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए हैं।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें।