An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हिन्दी कक्षा 8 ब्लू प्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2025 | Hindi 8th model question paper (solved)

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. महारानी अहिल्याबाई को किस रूप में देखा जाता है ?
(A) विश्वात्मा
(B) लोकमाता
(C) कर्ममाता
(D) धर्म माता
उत्तर― लोकमाता

प्रश्न 2. जिस आसन में पैरों की अंगुलियों तथा अंगुष्ठ के ऊपर बैठा जाता है, उसे कौन-सा आसन कहते हैं?
(A) मण्डूकासन
(B) पादाङ्गुष्ठासन
(C) सिंहासन
(D) मकरासन
उत्तर― पादाङ्गुष्ठासन

प्रश्न 3. रीवा राज्य तथा बघेलखण्ड और बुन्देलखण्ड की कितनी रियासतों के विलय से विन्ध्यप्रदेश राज्य का गठन हुआ?‌
(A) 20
(B) 25
(C) 30
(D)35
उत्तर― 35

प्रश्न 4. 'वर दे, वीणावादिनी वर दे।' पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
(A) उपमा
(B) अनुप्रास,
(C) यमक
(D) श्लेष
उत्तर― अनुप्रास

प्रश्न 5. सम्मुख शब्द का अर्थ है।
(A) विमुख
(B) सामने
(C) पीछे
(D) ऊपर
उत्तर― सामने

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 9. आर्यभट्ट अश्मकाचार्य नाम से प्रसिद्ध हुए।
प्रश्न 7. भगवान जंभेश्वर ने विश्नोई समाज की स्थापना की थी।
प्रश्न 10. महारानी अहिल्याबाई ने महेश्वर में किला और शिव मन्दिर बनवाया था।
प्रश्न 8. दौलत पाय न कीजिए सपने में अभिमान
प्रश्न 6. मोहन गांधी जी के मार्ग पर चल रहा था।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. सालिम अली का पूरा नाम क्या था?
उत्तर― सालिम अली का पूरा नाम 'सालिम मुईजुद्दीन अब्दुल अली' था।

प्रश्न 12. 'नैतिक' शब्द से मूल शब्द और शब्दांश अलग-अलग लिखिए।
उत्तर― मूल शब्द— नीति
प्रत्यय— इक ।

प्रश्न 13. मोहन ने गाँधीजी की किस बात पर चलने का प्रयास किया है?
उत्तर― मोहन ने गाँधीजी की अन्याय के सामने सिर न झुकाने की बात पर चलने का प्रयास किया है।

प्रश्न 14. गौरीशंकर मन्दिर का निर्माण किसने और कब कराया था?
उत्तर― गौरीशंकर मन्दिर त्रिपुरी राजघराने के महाराज करण देव की महारानी अल्हणा देवी ने संवत् 1155-56 विक्रमी में बनवाया। इस प्रकार इसका निर्माण साढ़े आठ सौ वर्ष पूर्व किया गया।

प्रश्न 15. 'अंबुज' किसका पर्यायवाची शब्द है?
उत्तर― 'अंबुज' कमल का पर्यायवाची शब्द है।

प्रश्न 16. वृद्धा माँ पैसों की बचत क्यों करने लगी थी ?
उत्तर―वृद्धा माँ मोहन के सुखद भविष्य के लिए उसे अच्छा खिलाने, पहनाने और प्रसन्न देखने के लिए पैसों की बचत करने लगी थी।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17. किस स्थिति में मनुष्य अपने आपको घोर निराशा में पाता है ?
उत्तर― जब कठिनाइयाँ मनुष्य को चारों ओर से घेर लेती हैं तब मनुष्य के मन में आशाहीनता की भावना पैदा हो जाती है। ऐसी दशा में अपने सगे-सम्बन्धी भी पराए हो जाते हैं। ऐसी दशा में मनुष्य कदम-कदम पर स्वयं को घोर निराशा में पाता है।

प्रश्न 18. ध्यान की तीन प्रमुख विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर― ध्यान की तीन विधियाँ निम्न प्रकार हैं—
(1) स्थूल ध्यान— इष्ट देवता की मूर्ति अथवा साक्षात् गुरु का ध्यान।
(2) ज्योतिर्ध्यान— तेजोमय ब्रह्म या शक्ति का ध्यान।
(3) सूक्ष्म ध्यान— विन्दुमय, ब्रह्म, कुण्डलिनी शक्ति का ध्यान।

प्रश्न 19. हिमालय की बर्फीली चोटियाँ और नर्मदा में क्या अन्तर है ?
उत्तर― हिमालय पर्वत की चोटियों पर यदि हम नजर डालें तो वे हमारी आँखों को धोखा देती हुयी लगती हैं, वे पिघल रही हैं। इन चोटियों की धवलता सतपुड़ा की इन संगमरमर की चट्टानों में भी है। यह धवलता हिमालय की बर्फीली चट्टानों की भाँति गल जाने वाली नहीं है। वह कभी समाप्त भी नहीं हो रही है जबकि नर्मदा अपने जल के प्रवाह से मर-मर की ध्वनि उठाती हुई बहती रहती है, परन्तु इसके दोनों किनारों की ऊँची चट्टानों की श्वेतता कभी भी मर नहीं सकती। सैकड़ों वर्षों से वह धवलता कभी भी मिटी नहीं, लुप्त नहीं हुई। आगे भी वह इसी तरह धवल ही बनी रहेगी। उसकी चट्टानी स्वच्छता व श्वेतता अमर है।

प्रश्न 20. पर्यावरण की रक्षा क्यों आवश्यक है? पर्यावरण की रक्षा के तीन उपाय लिखिए।
उत्तर― बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण की रक्षा परमावश्यक है। पर्यावरण की रक्षा के तीन उपाय निम्न प्रकार हैं—
(1) पेड़-पौधों के कटान को पूर्णतः रोकना चाहिए।
(2) अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए तथा उनका पालन-पोषण भी करना चाहिए।
(3) प्रदूषण फैलाने वाले कल-कारखानों को बन्द कराना चाहिए।

प्रश्न 21. गाँधीजी को दूसरी बार अफ्रीका क्यों जाना पड़ा?
उत्तर― अफ्रीका में अन्याय के विरुद्ध विद्रोह की आग धीरे-धीरे प्रज्ज्वलित हो रही थी। उसे नियन्त्रण में रखने के लिए सुलगाने वाले की आवश्यकता आ पड़ी थी। अतः इस कार्य के संगठन तथा संघर्ष के लिए गाँधीजी को दूसरी बार अफ्रीका जाना पड़ा।

प्रश्न 22. लता जी को समूचे राष्ट्र की गायिका क्यों कहा जाता है ?
उत्तर― मध्य प्रदेश के इंदौर नगर में जन्मी लता मंगेशकर ने गायन की यात्रा सन् 1947 से प्रारम्भ की थी। उन्होंने हर भाव, धर्म और भाषा के गीतों में अपने स्वरों को संजोया, इसलिए वे समूचे राष्ट्र की गायिका हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 23. 'यदि मैं सैनिक बन जाऊँ', विषय पर अपने विचार पाँच पंक्तियों में लिखिए।
उत्तर― (1) यदि मैं सैनिक बन जाऊँगा तो अपने भारत देश की शत्रुओं से रक्षा करूंगा।
(2) सैनिक बनने पर मैं स्वयं को भाग्यशाली मानूँगा।
(3) सैनिक बनकर सीमा पर शत्रु को पराजित करूंगा।
(4) सैनिक बनने पर मैं निष्ठा एवं कर्त्तव्य से देश की रक्षा करूंगा।
(5) सैनिक बनने पर मैं देश की अन्य सेवाएँ भी करूंगा।

प्रश्न 24. निम्नलिखित पंक्तियों का संदर्भ सहित भावार्थ लिखिए—
काट अन्ध-उर के बन्धन-स्तर
वहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर
कलुष-भेद तम हर, प्रकाश भर
जगमग जग कर दे।

उत्तर―
संदर्भ— प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के 'वर दे' नामक पाठ से अवतरित है। इसके रचयिता सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' है।।

प्रसंग— प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने ज्ञान की ज्योति से पूरे संसार को चमकाने की कामना की है।

भावार्थ— हे माँ! मनुष्यमात्र के हृदय में जो अज्ञान के भिन्न-भिन्न स्तरों के बन्धन हैं, उन्हें काट दे और उन्हें हर प्रकार के अज्ञान से मुक्त कर दे। उनके हृदयों में ज्ञान का ज्योति रूपी झरना बहा दे। मन के विकारों (बुरे भाव) को दूर कर दे। अज्ञान के अन्धकार को मिटा दे। ज्ञान का प्रकाश भर दे। सम्पूर्ण संसार को जगमगा दे।

प्रश्न 25. मित्र को सफलता के लिए बधाई पत्र लिखिए।
उत्तर―
24. बारापत्थर,
सिवनी
प्रिय रोहन,
कल दैनिक 'भास्कर' में तुम्हारा परीक्षाफल देखने पर ज्ञात हुआ कि तुम परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हो। तुम्हारी सफलता पर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव हुआ। सबसे प्रथम अपनी इस सफलता पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए। कामना है कि तुम भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की डगर पर अग्रसर होते रहोगे।
शुभकामनाओं सहित
टीनू वर्मा
दिनांक 24-2-2025

प्रश्न 26. "इन दिनों वृक्षों की घटती संख्या और बिगड़ते पर्यावरण को देखकर समूचे विश्व में पर्यावरण की रक्षा की चिन्ता की जा रही है। वृक्षों की अंधाधुन्ध कटाई पर रोक लगाई जा रही है। वृक्षारोपण पर जोर दिया जा रहा है। आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व जब चारों ओर वन-ही-वन थे, भगवान जम्भेश्वर द्वारा हरे-भरे वृक्षों की रक्षा करने की प्रेरणा देना सचमुच अद्भुत था। इन दिनों बिगड़ते प्रदूषण को देखते हुए यह प्रेरणा बहुत प्रासंगिक है।"

उक्त पंक्तियों की ससंदर्भ व्याख्या कीजिए।

उत्तर― संदर्भ-प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के पाठ' प्राण जाएँ पर वृक्ष न जाए' से अवतरित है।

प्रसंग— इसमें वृक्षों की अन्धाधुन्ध कटाई के दोष और पर्यावरण पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को बताया है।

व्याख्या— आजकल लोगों द्वारा वृक्षों को काटा जा रहा है। इससे वृक्षों की संख्या में बहुत कमी आ गई है। इसका सीधा प्रभाव यह हुआ है कि हमारे चारों ओर का वातावरण खराब होता जा रहा है। इसके दोषपूर्ण प्रभाव को देखते हुए विद्वानों को इस बात की चिन्ता लग गई है कि इस बिगड़ते वातावरण को किस तरह बचाया जाए। अतः विभिन्न देशों की सरकारों में वृक्षों की बिना सोचे-विचारे की जा रही कटाई पर रोक लगाने के लिए विचार किया जा रहा है। इसके अलावा नए वृक्ष लगाए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। आज से सैकड़ों वर्ष पहले हमारे चारों और घने जंगल बड़ी तादाद में थे। भगवान जम्भेश्वर का आज से लगभग पाँच सौ वर्ष पहले जन्म हुआ था। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि वे हरे-भरे वृक्षों की रक्षा करें और नये पेड़-पौधे लगाएँ। इस तरह लोगों में उत्साह जागृत करना सभी के लिए एक अनोखी बात थी। आज के पर्यावरण को चारों और से प्रदूषित किए जाने के प्रसंग में उनके द्वारा दी गई प्रेरणा व उत्साह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2023 के हल (उत्तर सहित) प्रश्न पत्रों को पढ़ें।
1. वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
2. Board Exam English 2023 Solved Question paper
3. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
8th English (Special Series) Modl question paper

कक्षा 8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरशीट।
1. उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
2. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
3. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
2. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
pragyaab.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanskrit Solved Practice Paper Class 8th | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - संस्कृत वार्षिक परीक्षा 2025

इस भाग में ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - संस्कृत कक्षा 8वीं वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु दिया गया है।

Read more

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - संस्कृत कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2025 | Sanskrit Solved Model Queston Paper

इस भाग में ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - संस्कृत कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु दिया गया है।

Read more

Follow us

subscribe