An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ 2 दादी की घड़ी परीक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिन्दी | Path 2 Dadi ki Ghadi

  • BY:
     Sachin Deshmukh
  • Posted on:
    November 27, 2024

गद्यांश आधारित प्रश्न

प्रश्र (1) संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए।
घर में एक ही अलार्म टाइमपीस था और वह बारी—बारी से दीदी या भैया के सिरहाने रखा रहता। दीपू की बड़ी साध थी कि हम भी सिरहाने घड़ी रखकर सोएँ और उसकी सुरीली आवाज के साथ दिन की शुरुआत नि करें। उसके भाग्य में तो सुबह आठ बजे पापा की डाँट खाकर उठना ही लिखा था।

सन्दर्भ— प्रस्तुत पद हमारी 'भाषा भारती' पाठ्य-पुस्तक के पाठ 2 'दादी की घड़ी' कहानी से लिया गया है। इसकी लेखिका श्रीमती मालती जोशी हैं।
प्रसंग— प्रस्तुत पद में लेखिका ने बालसुलभ मन का सजीव चित्रण किया है।
व्याख्या— घर में सबसे छोटा होने के कारण दीपू की छोटी—छोटी इच्छाएँ भी पूरी न हो पाती थीं। दीपू के घर में एक ही अलार्म घड़ी थी। वह चाहता था कि अलार्म घड़ी को वह अपने बिस्तर के पास रखकर सोए जिससे सुबह समय पर उठ सके, किन्तु छोटा होने के कारण उसकी बारी ही न आ पाती। घड़ी पर तो उसके भैया व दीदी का ही कब्जा रहता। उसे बहुत बुरा लगता जब सुबह उसकी नींद न खुलती और प्रतिदिन पापा की डाँट-फटकार से दिन की शुरुआत होती।

वैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न (2) सही विकल्प चुनिए―
(क) 'स्टूल' शब्द है।
(i) तद्भव
(ii) तत्सम
(iii) देशज
(iv) विदेशी।
उत्तर— (iv) विदेशी

(ख) दीपू पिकनिक के लिए कहां जा रहा था।
(i) साँची
(ii) भोपाल
(iii) विदिशा
(iv) पचमढ़ी।
उत्तर— (i) साँची

प्रश्न (3) निम्न वाक्यों में शब्दों को सही क्रम में लिखिए—
(क) अलार्म तो दिल है होता असली में हमारे।
(ख) गई सिधार घड़ी राजा परलोक भैया।
उत्तर— (क) असली अलार्म तो हमारे दिल में होता है।
(ख) राजा भैया घड़ी परलोक सिधार गई।

प्रश्नोत्तर

प्रश्र (4) दादी बिना अलार्म घड़ी के सुबह कैसे उठ जाती थीं?
उत्तर— दादी सुबह जल्दी उठने के लिए रात को सोते समय अपने सिरहाने रखे तकिए से सुबह उठने का समय कहकर सोती थीं। आश्चर्यजनक रूप से ठीक उसी समय पर प्रातः उनकी आँख स्वयं ही खुल जाती थी।

प्रश्र (5) अनोखी घड़ी का दादी ने क्या राज बताया?
उत्तर— दादी ने अनोखी घड़ी का राज बताते हुए दीपू से कहा, "भला तकिया भी कहीं बोलता है। असली अलार्म तो हमारे दिल में होता है। जब हमें जरूरी उठना होता है, तो यह हमें जगा देता है।"

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 7 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 "मेरी भावना" भावार्थ, बोधप्रश्न एवं भाषा अध्ययन
2. पाठ 1 "मेरी भावना" परीक्षापयोगी प्रश्न
3. 'मत ठहरो तुमको चलना ही चलना है।'



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न कक्षा 7 विषय हिंदी (objective type questions)

दिए गए भाग में वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा 7 विषय हिंदी के पूर्ण पाठ्यक्रम से महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर - सहित) दिए गए।

Read more

अध्याय 3 मध्य प्रदेश का वैभव (निबंध) परिक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिंदी

दिए गए भाग भाषा भारती के पार्ट 3 मध्य प्रदेश का वैभव कक्षा 7 विषय हिंदी के बहुमूल्य पाठ्य आधारित परीक्षा उपयोगी प्रश्न उत्तर दिए गए हैं।

Read more

पाठ 4 दो कविताएँ (नागार्जुन) परिक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिंदी

कक्षा 7 विषय हिंदी से पाठ 4 दो कविताएं (नागार्जुन) कविता से परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए हैं।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।