An effort to spread Information about acadamics

Logo

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण


बाल अधिकार | child rights

  • BY:
    Pragya patle
  • Posted on:
    August 20, 2022

जीवन जीने का अधिकार-

1. जीवित रहना बच्चों का बुनियादी अधिकार।
2. बच्चे को विकास के पूरे अवसर देना राज्य का कर्तव्य।
3. बच्चे को अपने परिवार के साथ रहने का अधिकार, परिवारविहीन बच्चों को संरक्षण।
4. बच्चों का पालन-पोषण सही हो, यह परिवार का दायित्व, राज्य, माता-पिता को सहायता देगा।
5. स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छ जल, सुरक्षित आश्रय।
6. पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएँ।
7. जीवन के लिए अन्य खतरों से सुरक्षा का अधिकार।
8. शिशु मृत्यु दर कम करने हेतु राज्य विशेष ध्यान देगा।

शिक्षा का अधिकार

1. शिक्षा एवं व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु उचित सुविधाएँ एवं साधन पाने का अधिकार।
2. सभी को निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा का अधिकार।
3. शिक्षा एवं विकास में आने वाली बाधाओं से संरक्षण।
4. बच्चों को अपनी भाषा, धर्म और संस्कृति से दूर न करना।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सूचना और संगठन बनाने का अधिकार

1. अपनी आत्मा की आवाज को व्यक्त करने और धर्म की स्वतंत्रता।
2. बच्चों को बिना भेदभाव के मनुष्य को मिलने वाले समस्त अधिकार प्राप्त।
3. समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का अधिकार।
4. बच्चों की क्षमताओं, अभिरुचियों को विकसित करने हेतु राज्य द्वारा परिवार का मार्गदर्शन।
5. अपनी आयु के अनुसार कानूनी सीमा में अपना संगठन बनाने का अधिकार।

शोषण के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार-

1. बच्चों को सामाजिक सुरक्षा।
2. बच्चों को न करने योग्य कार्यों को करने के लिए मजबूर न करना।
3. बच्चों के साथ दुर्व्यवहार से सुरक्षा शोषण और क्रूरता से बच्चों को परिवार से अलग कर देने के विरुद्ध सुरक्षा।
4. सशस्त्र संघर्षो में बच्चों को शामिल करने पर रोक।
5. गैर कानूनी धंधों में बच्चों को लगाने के विरुद्ध रोक।
6. बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया राज्य की देखभाल में।
7. बच्चों को मादक द्रव्यों के उपयोग तथा सभी प्रकार के शोषण और उनके विक्रय, व्यापार से बचाना राज्य का दायित्व ।



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com


🔔 क्या आपको यह लेख पसंद आया?

नई जानकारी और अपडेट्स सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।


Comments (0)

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Security Check / CAPTCHA (अनिवार्य)

सवाल हल करें: 6 + 9 = ?

  • Share on :

You may also like

जलमण्डल | hydrosphere

पृथ्वी के धरातल का लगभग तीन-चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है। पृथ्वी का जल से घिरा हुआ भाग हो, मण्डल कहलाता है।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें।