An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वार्षिक परीक्षा 2025 Blueprint Based अभ्यास प्रश्न पत्र Imp Questions विषय विज्ञान कक्षा - 8

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. पहेली जल की कमी वाले क्षेत्र में रहती है, वहीं सिंचाई के लिए किस विधि का उपयोगकरें कि जल व्यर्थ न होकर सीधे पौधों की जड़ों को मिले ?
(A) रहट
(B) ड्रिप तंत्र
(C) ढेकली
(D) छिड़काव
उत्तर― (B) ड्रिप तंत्र

प्रश्न 2. वन्य जीव हैं प्राकृतिक संसाधन -
(A) समाप्त होने वाले
(B) अक्षय
(C) कोक उत्पाद
(D) पेट्रोलियम उत्पाद
उत्तर― (A) समाप्त होने वाले

प्रश्न 3.अलैंगिक जनन होता है-
(A) मेंढक में
(B) मछली में
(C) सांप में
(D) हाइड्रा में
उत्तर― (D) हाइड्रा में

प्रश्न 4. निम्न में सम्पर्क बल है-
(A) पेशीय बल
(B) चुंबकीय बल
(C) स्थिर वैद्युत बल
(D) गुरुत्वीय बल
उत्तर― (A) पेशीय बल

प्रश्न 5. माचिस की डिब्बी को साइड में खुरदरा क्यों बनाया जाता है ?
(A) उसे सरलता से पकड़ने के लिए
(B) उसकी कीमत घटाने के लिए
(C) उसे मजबूत बनाने के लिए
(D) उसका घर्षण बढ़ाने के लिए
उत्तर― (D) उसका घर्षण बढ़ाने के लिए

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. फसल उगाने से पहले प्रथम चरण मिट्टी की तैयारी होती है।
प्रश्न 7. एलजी का पूरा नाम लिक्विड पेट्रोलियम गैस है।
प्रश्न 8. हाइड्रा में जनन मुकुलन विधि से होता है।
प्रश्न 9. एक आवेशित वस्तु अन्वेषित वस्तु को आकर्षित करती है।
प्रश्न 10. आवृत्ति को हर्ट्जमें मापा जाता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 बीजों को उचित दूरी पर बोना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर― बीजों को उचित दूरी पर बोने से अनेक लाभ हैं- फसल से खरपतवार हटाने के लिए निराई-गुड़ाई करना आसान है। इसके अतिरिक्त पौधों को वृद्धि के लिए उचित पोषक तत्त्व, जल, प्रकाश एवं वायु उपलब्ध रहती है।

प्रश्न 12. साधारण नमक को परिरक्षक के रूप में उपयोग करते हैं, क्यों ?
उत्तर― साधारण नमक का उपयोग परिरक्षक के रूप में इसलिए किया जाता है क्योंकि यह जीवाणु की वृद्धि रोकने में सहायक है। इसका उपयोग माँस, मछली, आम, आँवला व इमली आदि के परिरक्षण में किया जाता है।

प्रश्न 13. परिष्करण किसे कहते हैं ?
उत्तर― पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों/प्रभाजों को पृथक् करने का प्रक्रम परिष्करण कहलाता है।

प्रश्न 14. बन्द कमरे में कोयला/सिगड़ी जलाकर सोना खतरनाक क्यों होता है ?
उत्तर― बन्द कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा सीमित होगी इस कारण कोयला/सिगड़ी जलाकर सोने से ईंधन का अपूर्ण दहन होगा जिसके फलसवरूप विषैली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) बनेगी। इससे मृत्यु भी सम्भव है।

प्रश्न 15. बल लगाने पर किसी वस्तु में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं ?
उत्तर― जिस वस्तु पर बल लगाया जाता है उससे वस्तु गतिशील हो सकती है, अपनी ओर खिंच सकती है, गतिशील वस्तु रुक सकती है, उछल सकती है, अपनी दिशा में परिवर्तन कर सकती है, आदि।

प्रश्न 16. विद्युत् धारा के रासायनिक प्रभाव से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर― किसी चालक द्रव में विद्युत् धारा प्रवाहित होने पर रासायनिक अभिक्रियाएँ होती हैं। इसे विद्युत् धारा का रासायनिक प्रभाव कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. मित्रवत् सूक्ष्मजीव क्या होते हैं ? इनके उपयोगों को सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर― ऐसे उपयोगी सूक्ष्मजीव जो विभिन्न कार्यों में हमारी मदद करते हैं, उन्हें मित्रवत् सूक्ष्मजीव कहते हैं।
सूक्ष्मजीव - उपयोग
शैवाल - जैविक खाद के निर्माण में, मृदा की उर्वरता की वृद्धि में।
कवक - शराब, ऐल्कोहॉल, ऐसीटिक अम्ल आदि बनाने में (यीस्ट कवक द्वारा), प्रतिजैविक औषधियों के निर्माण में, इडली और डोसा बनाने में।
जीवाणु - दूध से दही के निर्माण में, ब्रेड एवं केक बनाने में, ऐल्कोहॉल, सिरका एवं अन्य उत्पाद बनाने में, पर्यावरण को स्वच्छ रखने में, खाद एवं उर्वरक के निर्माण में।

प्रश्न 18. निम्न पर टिप्पणी लिखिए -
(i) विश्व ऊष्णन (ग्लोबल वार्मिंग), (ii) अम्ल वर्षा।
उत्तर― (i) विश्व ऊष्णन (ग्लोबल वार्मिंग) - अधिकांश ईंधनों के दहन से पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड गैस (CO₂) निकलती है। वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की अधिक मात्रा के कारण विश्व का तापमान निरन्तर बढ़ता जा रहा है। विश्व की इस ताप वृद्धि को विश्व ऊष्णन (ग्लोबल वार्मिंग) कहते हैं।
(ii) अम्ल वर्षा - कोयले, डीजल और पेट्रोल के दहन से उत्पन्न सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड गैसें वायुमण्डल में उपस्थित जलवाष्प से अभिक्रिया करके सल्फ्यूरिक अम्ल तथा नाइट्रिक अम्ल बनाती हैं। ये वर्षा को अम्लीय बनाकर वर्षा के साथ पृथ्वी पर बरस जाते हैं। इसे अम्ल वर्षा कहते हैं। अम्ल वर्षा के कारण स्मारकों के संगमरमर का संक्षारण होता है। इस परिघटना को संगमरमर कैंसर कहते हैं। अम्ल वर्षा फसल को भी प्रभावित करती है। इससे पौधे और फसल नष्ट हो जाती है। यह मृदा की गुणवत्ता को भी नष्ट कर देती है। यह मृदा को अम्लीय बना देती है। अम्लीय मृदा फसल उत्पादन के लिए उपयुक्त नहीं है।

प्रश्न 19. कायान्तरण किसे कहते हैं ? मेंढक जीवन चक्र की विभिन्न अवस्थाओं के नाम क्रमानुसार लिखिए।
उत्तर― कायान्तरण - लार्वा का कुछ उग्र परिवर्तनों द्वारा वयस्क जन्तु में बदलने की प्रक्रिया कायान्तरण कहलाती है।
मेंढक के जीवन चक्र की विभिन्न अवस्थाओं के क्रमानुसार नाम - (1) अण्डे, (2) आरम्भी टैडपोल, (3) बाद वाला टैडपोल, (4) वयस्क ।

प्रश्न 20. (1) हवाई जहाज की आकृति पक्षी की आकृति के समान क्यों बनाई जाती है ?
(ii) एक हवाई जहाज और पक्षी की आकृति में समानता को एक चित्र द्वारा दर्शाइए।
उत्तर― (i) हवाई जहाज की आकृति पक्षी के समान इसलिए बनाई जाती है क्योंकि जहाज के उड़ते समय इस प्रकार की आकृति वायु द्वारा उत्पन्न घर्षण को कम कर देती है।
(ii)

प्रश्न 21. आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण को कैसे नियन्त्रित किया जा सकता है ? कोई तीन उपाय लिखिए।
उत्तर― (1) ध्वनि उत्पन्न करने वाले क्रियाकलापों एवं उद्योगों को आवासीय क्षेत्र से दूर स्थापित करना चाहिए।
(2) स्वचालित वाहनों के हॉर्न का उपयोग कम-से-कम करना चाहिए।
(3) टेलीविजन एवं संगीत निकायों की ध्वनि प्रबलता कम रखनी चाहिए।

प्रश्न 22. चित्र में दर्शायी गई व्यवस्था में चुम्बकीय सुई विक्षेपित नहीं होने के कोई तीन कारणों को लिखिए

चुंबकीय

उत्तर― चुम्बकीय सुई विक्षेपित नहीं होने के कारण-
(1) हो सकता है चुम्बकीय सुई खराब हो।
(2) हो सकता है कि इलेक्ट्रिक सेल (बैटरी) खराब हो।
(3) हो सकता है दोनों तारों के बीच बीकर में कोई चालक पदार्थ न हो।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
(a) पर्यावरण,
(b) ग्रामीण क्षेत्र।
उत्तर― (a) पर्यावरण - वनोन्मूलन से सबसे अधिक प्रभाव पर्यावरण पर पड़ता है। इससे पृथ्वी का ताप और प्रदूषण में वृद्धि होती है। वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड में वृद्धि होती है तथा भौम जलस्तर भी नीचे गिर जाता है। इससे वर्षा और भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है, इसके अतिरिक्त बाढ़ और सूखा की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसकी वजह से प्राकृतिक सन्तुलन बिगड़ जाता है।
(b) गाँव (ग्रामीण क्षेत्र) - वनोन्मूलन के कारण बाढ़, सूखा तथा मरुस्थलीकरण जैसी प्राकृतिक आपदाओं की सम्भावना बढ़ जाती है तथा मिट्टी की उर्वरता भी कम हो जाती है। उसका प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव किसानों पर पड़ता है। उनके ग्रामीण जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 24. निम्न पर टिप्पणी लिखिए -
(a) ऐडॅम्स ऐपॅल,
(b) गौण लैंगिक लक्षण।
उत्तर― (ⅰ) ऐडॅम्स ऐपॅल - किशोरावस्था में लड़कों का स्वरयन्त्र विकसित होकर अपेक्षाकृत बड़ा हो जाता है। लड़कों में बढ़ा हुआ स्वरयन्त्र गले के सामने की ओर सुस्पष्ट उभरे भाग के रूप में दिखाई देता है, जिसे ऐडॅम्स ऐपॅल (कण्डमणि) कहते हैं।
(ii) गौण लैंगिक लक्षण - युवावस्था में लड़कियों में स्तनों का विकास होने लगता है तथा लड़कों के चेहरे पर दाढ़ी-मूँछ आने लगती हैं। ये लक्षण लड़कियों को लड़कों से पहचानने में सहायता करते हैं, अतः इन्हें गौण लैंगिक लक्षण कहते हैं। लड़कों के सीने पर बाल आ जाते हैं। लड़के व लड़कियों दोनों में ही बगल तथा प्यूबिक क्षेत्र में भी बाल आ जाते हैं। ये सभी परिवर्तन हॉर्मोन द्वारा नियन्त्रित होते हैं और हॉर्मोन अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्रावित होते हैं।

प्रश्न 25. तड़ित झंझा के समय यदि आप घर के बाहर खुले स्थान में हों तो आप तड़ित से बचने के लिए क्या उपाय करेंगे ?
उत्तर― तड़ित झंझा के समय घर से बाहर होने पर हमें निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए-
(1) खुले वाहन, जैसे मोटर साइकिल, ट्रैक्टर, खुली कार, निर्माण कार्य हेतु मशीनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
(2) खुले मैदान, ऊँचे वृक्ष, पार्कों में शरण एवं ऊँचे स्थानों पर नहीं जाना चाहिए।
(3) यदि वन में हैं तो छोटे वृक्ष के नीचे शरण लेनी चाहिए।
(4) ऐसे खुले क्षेत्र में जहाँ शरण स्थल न हों तो सभी वृक्षों से काफी दूर खड़े रहना चाहिए।
(5) जमीन पर लेटना नहीं चाहिए। बल्कि जमीन पर सिमट कर बैठें। अपने हाथों को घुटनों पर तथा सिर को हाथों के बीच रखना चाहिए।
(6) छाता लेकर नहीं चलना चाहिए।

प्रश्न 26. (अ) रेटिना में पाए जाने वाली तन्त्रिका कोशिका के प्रकार एवं कार्य लिखिए।
(ब) नेत्र की देखभाल हेतु कोई दो उपाय लिखिए।
उत्तर― (अ) रेटिना की तन्त्रिका कोशिकाओं के प्रकार- रेटिना पर दो प्रकार की तन्त्रिका कोशिकाएँ पाई जाती हैं-
(1) शंकु एवं (2) शलाकाएँ।
शंकु का कार्य- ये तीव्र प्रकाश के लिए सुग्राही होते हैं तथा ये रंगों (वर्णों) की सूचनाएँ भेजते हैं।
शलाकाओं का कार्य- ये मन्द प्रकाश के लिए सुग्राही होती हैं।
(ब) नेत्र की देखभाल हेतु दो उपाय -
(1) अधिक तीव्र एवं अधिक मन्द प्रकाश से बचना चाहिए। उपयुक्त प्रकाश का प्रयोग करना चाहिए।
(2) डॉक्टर के परामर्श से उचित क्षमता के चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
2. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 परीक्षा तैयारियों हेतु की उत्तरशीट।
1. विषय - गणित कक्षा 8 वीं परीक्षापयोगी रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
2. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा-8
3. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा- 8
4. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
5. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) अध्ययन कीजिए।
1. हिन्दी कक्षा 8th वार्षिक परीक्षा 2025 ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
2.उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 का हल प्रश्न पत्र (राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल)
4. वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
5. हिन्दी कक्षा 8 ब्लू प्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2025
6. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
1. 8th English (Special Series) Modl question paper

2. Board Exam class 8th English 2023 Solved Question paper

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
pragyaab.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Follow us

subscribe