
Science Class 8th Blueprint Based Question Paper 2025 | वार्षिक परीक्षा अभ्यास प्रश्न पत्र विषय विज्ञान
बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)
प्रश्न 1. काटी गई फसल से बीजों या दानों को भूसे से अलग करने का कार्य किस मशीन द्वारा किया जाता है ?
(A) कम्बाइन
(B) कल्टीवेटर
(C) सीड ड्रिल
(D) कुदाली
उत्तर― (A) कम्बाइन
प्रश्न 2. पेट्रोलियम का कौन-सा उत्पाद पेंट निर्माण हेतु प्रयोग में लाया जाता है?
(A) बिटुमेन
(B) स्नेहक तेल
(C) पैराफिन मोम
(D) ये सभी।
उत्तर― (A) बिटुमेन
प्रश्न 3. द्विखण्डन द्वारा जनन पाई जाती है-
(A) हाइड्रा में
(B) यीस्ट में
(C) अमीबा में
(D) मानव में।
उत्तर― (C) अमीबा में
प्रश्न 4. वायुमण्डल द्वारा लगाए गए दाब को कहते हैं-
(A) वायुदाब
(B) वायुमण्डलीय दाब
(C) गुरुत्वीय दाब
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर― (B) वायुमण्डलीय दाब
प्रश्न 5. जब एक वस्तु दूसरी वस्तु पर सरकती है, तब घर्षण बल कार्य करता है-
(A) एक पृष्ठ पर,
(B) दोनों पृष्ठों पर,
(C) किसी पृष्ठ पर नहीं
(D) निश्चित नहीं कहा जा सकता
उत्तर― (B) दोनों पृष्ठों पर,
रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)
प्रश्न 6. जून से सितम्बर माह तक खरीफ फसल की बुआई की जाती है।
प्रश्न 7. पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथकृ करने का प्रक्रम परिष्करण कहलाता है।
प्रश्न 8. जनन वह प्रक्रिया है जो पृथ्वी पर जीवन की निरन्तरता को सुनिश्चित करती है।
प्रश्न 9. किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के या खिंचाव को बल कहते हैं।
प्रश्न 10. ध्वनि की सर्वाधिक गति ठोस भाग में होती है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)
प्रश्न .11 सीड ड्रिल यन्त्र द्वारा बुआई करने से क्या लाभ है ?
उत्तर― इससे बीज समान दूरी और गहराई पर रहते हैं तथा मिट्टी द्वारा ढक जाते हैं।
प्रश्न 12. प्रतिजैविकों का उपयोग करते समय क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए ?
उत्तर― प्रतिजैविकों का उपयोग करते समय हमें निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए-
(1) डॉक्टर की सलाह पर ही प्रतिजैविक दवाएँ लेनी चाहिए तथा उस दवा का पूरा कोर्स करना चाहिए
(2) सर्दी-जुकाम एवं फ्लू में प्रतिजैविक नहीं लेना चाहिए।
प्रश्न 13. कार्बनीकरण क्या होता है ?
उत्तर― मृत वनस्पति के, धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते हैं।
प्रश्न 14. ज्वलन ताप किसे कहते हैं ? गीले कागज तथा सूखे कागज में से किसे जलाना आसान 2 होगा और क्यों ?
उत्तर― ज्वलन ताप- वह न्यूनतम तापमान जिस पर कोई वस्तु जलने लगती है, ज्वलन ताप कहलाता है। सूखे कागज को जलाना आसान होगा क्योंकि गीले कागज में जल की मात्रा होती है और उसके सूखने के लिए अधिक ऊष्मा की आवश्यकता होगी।
प्रश्न 15. बल किसे कहते हैं ?
उत्तर― किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के (अपकर्षण) या खिंचाव (अभिकर्षण) को बल कहते हैं।
प्रश्न 16. आसुत जल में विद्युत् धारा का चालन क्यों नहीं होता ? कारण लिखिए।
उत्तर― आसुत जल में विद्युत् का चालन इसलिए नहीं होता क्योंकि वह विद्युत् का हीन चालक (कुचालक) होता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)
प्रश्न 17. आप संचरणीय रोगों को फैलने से किस प्रकार रोकते हैं ?
उत्तर― संचरणीय रोगों का फैलना हम निम्न प्रकार रोकते हैं-
(1) छींकते एवं खाँसते समय अपने मुँह एवं नाक पर रूमाल रखकर।
(2) संक्रमित व्यक्ति से दूर रखकर।
(3) भोजन को ढक के रखकर।
प्रश्न 18. ईंधन क्या है? आदर्श ईंधन की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर― वे पदार्थ जो वायु में जलते हैं, दाह्य कहलाते हैं। जिस पदार्थ का दहन होता है, उसे ईंधन कहते हैं।
प्रश्न 19. मानव शुक्राणु एवं मानव अण्डाणु का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर―
प्रश्न 20. घर्षण हानिकारक है परन्तु अनिवार्य भी', इस वाक्य को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर― घर्षण हानिकारक है घर्षण के कारण वस्तुएँ घिस जाती हैं। चाहे वह पेंच, बॉल बियरिंग अथवा जूतों के सोल ही क्यों न हों लेकिन यह अनिवार्य भी है। निम्न उदाहरणों से यह स्पष्ट है-
उदाहरण- यदि घर्षण न हो तो हम पेन अथवा पेंसिल से नहीं लिख सकते है। शिक्षक श्यामपट्ट पर लिखते हैं तो श्यामपट्ट का खुरदरा पृष्ठ रगड़ द्वारा चाक के कुछ कणों को उतार देता है जो श्यामपट्ट पर चिपक जाते हैं और हमें लिखावट दिखाई देती है। यदि सड़क और वाहन के टायरों के बीच घर्षण न होता तो उन वाहनों की न तो गति आरम्भ की जा सकती थी और न ही उन्हें रोका जा सकता था और न ही दिशा परिवर्तित की जा सकती थी। यदि घर्षण न हो तो गतिशील वस्तु को कभी नहीं रोका जा सकता। अतः हम कह सकते हैं कि घर्षण हानिकारक भी है और आवश्यक भी।
प्रश्न 21. चित्र सहित समझाइए कि ध्वनि का संचरण द्रवों में भी होता है।
उत्तर― उत्तर-एक बाल्टी अथवा बाथ टब लेकर इसे स्वच्छ जल से भर लेते हैं। अब जल में ध्वनि उत्पन्न करने के लिए एक छोटी घण्टी लेकर जल में हिलाते हैं। यह ध्यान रखा जाता है कि घण्टी बाल्टी या टब की दीवार को न छुए। अब अपने कान को सावधानीपूर्वक जल की सतह पर रखते हैं, (यहाँ ध्यान रखते हैं कि जल कान में प्रवेश न करे)। घण्टी को हिलाने पर हमें ध्वनि सुनाई पड़ती है। इससे निष्कर्ष निकलता है कि ध्वनि का संचरण द्रवों में भी होता है।
प्रश्न 22. चित्र में दर्शायी गयी व्यवस्था में बल्ब नहीं जलता। बल्ब न जलने के सम्भावित कारण लिखिए।
उत्तर― दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब के न जलने के निम्न सम्भावित कारण हो सकते हैं-
(1) बल्ब फ्यूज हो सकता है।
(2) विद्युत् धारा इतनी दुर्बल हो कि बल्ब का तन्तु पर्याप्त गर्म न हो पाता हो फलस्वरूप बल्ब नहीं जलता हो।
(3) सेल से धारा प्रवाहित ही न हो रही हो।
(4) परिपथ में तारों का संयोजन ढीला हो।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)
प्रश्न 23. अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने में आप किस प्रकार योगदान दे सकते हैं ? अपने द्वारा की जाने वाली क्रियाओं की सूची बनाइए।
उत्तर― अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने के लिए निम्न योगदान दे सकते हैं-
(1) आस-पास के क्षेत्रों में पेड़-पौधे लगाकर,
(2) जागरूकता अभियान चलाकर,
(3) वन महोत्सव का आयोजन करके,
(4) जन्म-दिवस, शादी आदि उत्सवों पर पौधे उपहार देकर,
(5) मनुष्यों को नर्सरी मुफ्त मिलने वाले पौधों के बारे में जानकारी देकर,
(6) आम जनता को वनों के महत्त्व के बारे में जानकारी देकर।
प्रश्न 24. संतति के लिंग निर्धारण की प्रक्रिया को सचित्र समझाइए।
उत्तर― मनुष्य के केन्द्रक में 23 जोड़े गुणसूत्र पाए जाते हैं। इनमें से 2 गुणसूत्र (एक जोड़ी) लिंग-सूत्र होते हैं। स्त्री में दो X गुणसूत्र होते हैं और पुरुष में एक X और एक Y गुणसूत्र होता है। युग्मक (अण्डाणु और शुक्राणु) में गुणसूत्रों का एक जोड़ा होता है जो लिंग का निर्धारण करता है। अनिषेचित अण्डाणु में सदैव एक X गुणसूत्र होता है। परन्तु शुक्राणु दो प्रकार के होते हैं जिनमें एक प्रकार में X गुणसूत्र एवं दूसरे प्रकार में Y गुणसूत्र होता है।जब X गुणसूत्र वाला शुक्राणु अण्डाणु को निषेचित करता है तो युग्मनज में दो X गुणसूत्र होंगे तथा वह मादा शिशु (लड़की) में विकसित होगा। यदि अण्डाणु को निषेचित करने वाले शुक्राणु में Y गुणसूत्र है तो युग्मनज नर शिशु (लड़का) में विकसित होगा।
प्रश्न 25. भूकम्प से बचने के लिए निम्न स्थितियों में आप क्या उपाय करेंगे ?
(1) यदि आप घर में हैं, तो
(2) यदि आप घर के बाहर हैं, तो
उत्तर― भूकम्प के झटके लगने की स्थिति में अपने बचाव के लिए हम निम्नलिखित प्रयास करेंगे-
(1) यदि हम घर में हैं, तो
(i) किसी मेज के नीचे आश्रय लेंगे तथा झटकों के रुकने तक वहीं रहेंगे।
(ii) ऐसी ऊँची तथा भारी वस्तुओं से दूर रहेंगे जो हम पर गिर सकती हैं।
(iii) यदि हम बिस्तर पर हैं तो उठेंगे नहीं और अपने सिर का तकिए से बचाव करेंगे।
(2) यदि हम घर से बाहर हैं, तो
(i) भवनों, वृक्षों तथा ऊपर जाती हुई विद्युत् लाइनों से दूर किसी खुले स्थान को खोजकर धरती पर लेट जाएँगे।
(ii) यदि हम किसी वाहन (कार/बस) में होंगे तो बाहर नहीं निकलेंगे और धीरे-धीरे किसी खुले हुए सुरक्षित स्थान पर पहुँचेंगे।
प्रश्न 26. नेत्रों की देखभाल हेतु आप क्या-क्या उपाय करोगे ?
उत्तर― अपने नेत्रों की देखभाल हम निम्न प्रकार कर सकते हैं-
(1) नेत्रों से सम्बन्धित कोई समस्या होने पर हमें नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
(2) हमें नेत्रों की नियमित जाँच कराते रहना चाहिए।
(3) बहुत अधिक और बहुत कम प्रकाश नेत्रों के लिए हानिकारक है। हमें सूर्य या शक्तिशाली लैम्प के अत्यधिक तीव्र प्रकाश अथवा लेजर टॉर्च के प्रकाश से बचना चाहिए। लेजर टॉर्च का प्रकाश रेटिना को क्षति पहुँचा सकता है।
(4) हमें सूर्य अथवा शक्तिशाली प्रकाश स्त्रोत को कभी भी सीधा नहीं देखना चाहिए।
(5) हमें अपने नेत्रों को कभी नहीं रगड़ना चाहिए। नेत्रों में धूल का कण गिर जाने पर नेत्रों को स्वच्छ जल से धोना चाहिए। सुधार न होने पर डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए।
(6) हमें पठन सामग्री अथवा पुस्तक को सदैव दृष्टि की सामान्य दूरी पर रखना चाहिए।
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Model Question Paper annual exam 8वीं विषय विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. Blueprint Based Question Paper वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. विषय - विज्ञान कक्षा - 8 वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
5. Class - 8th Science Model Question Paper वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित)
6. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित विज्ञान कक्षा 8 प्रश्नपत्र (हल सहित)
7. वार्षिक परीक्षा 2025 Blueprint Based अभ्यास प्रश्न पत्र Imp Questions विषय विज्ञान कक्षा - 8
8. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
9.
10. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
11. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
12. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
13. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
15. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
16. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
17. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
18. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 परीक्षा तैयारियों हेतु की उत्तरशीट।
1. विषय - गणित कक्षा 8 वीं परीक्षापयोगी रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
2. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा-8
3. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा- 8
4. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
5. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)
6. वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय - गणित महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) अध्ययन कीजिए।
1. हिन्दी कक्षा 8th वार्षिक परीक्षा 2025 ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
2.उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 का हल प्रश्न पत्र (राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल)
4. वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
5. हिन्दी कक्षा 8 ब्लू प्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2025
6. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र
कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
1. 8th English (Special Series) Modl question paper
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com
Comments