
विषय - विज्ञान कक्षा - 8 वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) | Solved Science Model Question Paper annual exam
बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)
प्रश्न 1. खरपतवार हटाने की क्रिया को कहते हैं-
(A) कटाई
(B) निराई
(C) सिंचाई
(D) जुताई
उत्तर― (B) निराई
प्रश्न 2. निम्न में कौन-सा प्रतिजैविक है ?
(A) सोडियम बाइकार्बोनेट
(B) स्ट्रैप्टोमाइसिन
(C) ऐल्कोहॉल
(D) यीस्ट
उत्तर― (B) स्ट्रैप्टोमाइसिन
प्रश्न 3. जन्तु जिनकी संख्या एक निर्धारित स्तर से कम होती जा रही है तथा वे विलुप्त हो सकते हैं, कहलाते हैं-
(A) वन्य प्राणी
(B) पालतू जन्तु
(C) संकटापन्न जन्तु
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर― (C) संकटापन्न जन्तु
प्रश्न 4. किस ग्रन्थि द्वारा स्त्रावित हॉर्मोन रुधिर में नमक की मात्रा को सन्तुलित करता है ?
(A) थायरॉइड ग्रन्थि
(B) एड्रीनल ग्रन्थि
(C) पीयूष ग्रन्थि
(D) अग्न्याशय ग्रन्थि
उत्तर― (A) थायरॉइड ग्रन्थि
प्रश्न 5. भूकम्प के लिए उत्तरदायी पृथ्वी की प्लेटें पाई जाती हैं-
(A) भू-पर्पटी में,
(B) पृथ्वी के प्रावार में,
(C) पृथ्वी की आन्तरिक क्रोड में,
(D) पृथ्वी की बाह्य क्रोड में
उत्तर― (A) भू-पर्पटी में
रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)
प्रश्न 6. जीवाश्म ईंधन का निर्माण सजीव प्राणियों के सी. एन. जी. (CNG) से होता है।
प्रश्न 7. दहन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है।
प्रश्न 8. वे जन्तु जो अण्डे देते हैं अण्डप्रजक जंतु कहलाते हैं।
प्रश्न 9. कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से घर्षण कम हो जाता है।
प्रश्न 10. आपतित किरण, आपतन बिन्दु पर अभिलम्ब तथा परावर्तित किरण ये सभी एक ही तल में होते हैं।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)
प्रश्न .11 पशुपालन किसे कहते हैं ?
उत्तर― खाद्य पदार्थ देने वाले पशुओं की उचित भोजन व्यवस्था, आवास एवं उनकी देखभाल करना पशुपालन कहलाता है।
प्रश्न 12. कार्बनीकरण क्या होता है?
उत्तर― उत्तर-मृत वनस्पति के, धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते हैं।
प्रश्न 13. सूखा क्यों पड़ता है ?
उत्तर― विश्व ऊष्णन के कारण पृथ्वी के ताप में वृद्धि से जल चक्र का सन्तुलन बिगड़ जाता है और वर्षा दर में कमी आ जाती है जिसके कारण सूखा पड़ता है।
प्रश्न 14. पीयूष ग्रन्थि किस प्रकार की ग्रन्थि है और शरीर में कहाँ स्थित रहती है ?
उत्तर― पीयूष ग्रन्थि एक अन्तःस्रावी ग्रन्थि है। यह शरीर में मस्तिष्क में स्थित रहती है।
प्रश्न 15. कैरम बोर्ड पर आप महीन पाउडर क्यों छिड़कते हैं ?
उत्तर― कैरम बोर्ड पर हम महीन पाउडर घर्षण को कम करने के लिए डालते हैं जिससे कि स्ट्राइकर तेजी से गति कर सके ।
प्रश्न 16. आसुत जल में विद्युत् का चालन क्यों नहीं होता ? कारण लिखिए।
उत्तर― आसुत जल में विद्युत् का चालन इसलिए नहीं होता क्योंकि वह विद्युत् का हीन चालक (कुचालक) होता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)
प्रश्न 17. प्रतिजैविकों का उपयोग करते समय हमें क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए ?
उत्तर― प्रतिजैविकों का उपयोग करते समय हमें निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए-
(1) डॉक्टर की सलाह पर ही प्रतिजैविक दवाएँ लेनी चाहिए तथा उस दवा का पूरा कोर्स करना चाहिए।
(2) सर्दी-जुकाम एवं फ्लू में प्रतिजैविक नहीं लेना चाहिए।
प्रश्न 18. मोटर वाहनों में ईंधन के रूप में डीजल एवं पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी को अच्छा ईंधन माना गया है, क्यों ?
उत्तर― सीएनजी सल्फर और नाइट्रोजन के ऑक्साइडों का उत्पादन अल्प मात्रा में करती है। इससे प्रदूषण भी कम होता है। इसलिए इसे पेट्रोल और डीजल की अपेक्षा एक अच्छा ईंधन माना गया है।
प्रश्न 19. मुर्गी में भी मनुष्य तथा गाय की तरह आन्तरिक निषेचन होता है, लेकिन मुर्गी सीधे बच्चे को जन्म नहीं देती, क्यों ? चूजे किस प्रकार जन्म लेते हैं ? समझाइए।
उत्तर― मनुष्य और गाय की तरह मुर्गी बच्चे को जन्म नहीं देती इसका कारण है मुर्गी में निषेचन के बाद युग्मनज लगातार विभाजित होकर अण्डवाहिनी में नीचे की ओर बढ़ता रहता है और इस पर सुरक्षित परत चढ़ती जाती है और अन्त में एक कठोर सुरक्षित कवच अण्डे पर दिखाई देता है। कठोर कवच के पूर्ण रूप से बन जाने के बाद मुर्गी अण्डे का निर्मोचन करती है। लगभग 3 सप्ताह बाद अण्डे का चूजा बन जाता है। चूजे के पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद कवच के प्रस्फुटन के बाद चूजा बाहर आता है।
प्रश्न 20. पहेली ट्रेन से यात्रा के लिए माता-पिता के साथ रेलवे स्टेशन गई, वहाँ कुली ने उनका सारा सामान सिर पर रख लिया। पहेली ने देखा कि कुली ने भारी बोझ उठाते समय अपने सिर पर कपड़े को गोल लपेट कर रख लिया। ऐसा कुली ने क्यों किया ?
उत्तर― ऐसा कुली ने इसलिए किया क्योंकि सिर पर कपड़े को गोल लपेट कर रखने से वे अपने शरीर से बोझ के सम्पर्क क्षेत्रफल को बढ़ा देते हैं। इससे उनके शरीर पर लगने वाला दाब कम हो जाता है और वे बोझ को आसानी से उठा लेते हैं।
प्रश्न 21. धातु की एक प्लेट को किसी सुविधाजनक स्थान पर लटकाइए। अब उस पर छड़ी से चोट करें। तत्पश्चात् होने वाले अनुभवों को लिखिए।
उत्तर― जब हम धातु की प्लेट पर छड़ी से चोट करते हैं तब हमें कम्पनों का अनुभव होता है और हमें ध्वनि सुनाई देती है। जब प्लेट ध्वनि उत्पन्न करना बन्द कर देती है तब हमें कम्पनों का अनुभव नहीं होता।
प्रश्न 22. भूपर्पटी में विक्षोभ कैसे उत्पन्न होता है ? विक्षोभ पृथ्वी पर किस रूप में दिखाई देता है ?
उत्तर― भूपर्पटी की परत कई टुकड़ों में विभाजित है। प्रत्येक टुकड़े को प्लेट कहते हैं। ये प्लेटें निरन्तर गति करती रहती हैं। जब वे एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं अथवा टकराती हैं तो एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे चली जाती है। इस कारण भूपर्पटी में विक्षोभ उत्पन्न होता है। यही विक्षोभ पृथ्वी की सतह पर भूकम्प के रूप में महसूस होता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)
प्रश्न 23. सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले हानिकारक प्रभावों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर― सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाली हानियाँ निम्नलिखित हैं-
(1) सूक्ष्मजीव संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में संचरणीय रोग फैलाते हैं; जैसे- क्षय रोग, हैजा आदि।
(2) कुछ सूक्ष्मजीव जन्तुओं में रोग उत्पन्न करते हैं; जैसे-जीवाणु द्वारा एंथ्रेक्स।
(3) कुछ सूक्ष्मजीव भोजन को विषाक्त कर देते हैं जिसके खाने से मनुष्य की मृत्यु तक हो सकती है।
(4) कुछ जीव पौधों में रोग उत्पन्न करते हैं; जैसे-गेहूँ की रस्ट कवक से, नींबू कैंकर जीवाणु से तथा भिण्डी की पीत विषाणु से आदि।
प्रश्न 24. ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग करना हानिकारक क्यों होता है, कारण लिखिए?
उत्तर― ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग करना निम्न कारणों से हानिकारक है-
(1) ये बिना जले कार्बन कण छोड़ती है जो दमा जैसे श्वास रोग उत्पन्न करते हैं।
(2) लकड़ी का अपूर्ण दहन, कार्बन मोनोक्साइड गैस देता है। यह अत्यन्त विषैली गैस है।
(3) लकड़ी के जलाने से धुआँ उत्पन्न होता है, जो मनुष्य के लिए हानिकारक है।
(4) वृक्ष हमें बहुत-सी उपयोगी वस्तुएँ उपलब्ध कराते हैं जो ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग करने पर हमें प्राप्त नहीं हो पातीं।
प्रश्न 25. भूकम्प के प्रभाव को कम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं ?
उत्तर― भूकम्प के प्रभाव को कम करने के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं-
(1) भवनों का निर्माण ऐसा हो कि वे बड़े भूकम्पों के झटकों को सहन कर सकें। भवनों के ढाँचे सरल हों ताकि वे 'भूकम्प निरापाद' हों।
(2) सभी भवनों विशेषकर ऊँची इमारतों में अग्निशमन के सभी उपकरण कार्यकारी स्थिति में होने चाहिए।
(3) भूकम्प प्रतिरोधी भवनों का निर्माण कराना चाहिए।
(4) दीवार घड़ी, फोटो फ्रेम, जल तापक आदि को दीवार पर लगाते समय सावधानी रखनी चाहिए ताकि वे भूकम्प आने पर लोगों के ऊपर न गिरें।
प्रश्न 26. मनुष्य में होने वाले दृष्टि दोषों से आप क्या समझते हो ? इन दोषों का निवारण किस प्रकार किया जाता है ?
उत्तर― मनुष्य की आयु बढ़ने के साथ-साथ अथवा अन्य कमजोरी के कारण नेत्र का लेंस कठोर तथा माँसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, जिससे लेंस की समंजन क्षमता कम हो जाती है। नेत्र में इस प्रकार उत्पन्न दोष को दृष्टि दोष कहते हैं। मानव नेत्र में दृष्टि सम्बन्धी निम्नलिखित दोष होते हैं-
(1) निकट दृष्टि दोष- इस दोष में मनुष्य दूर की वस्तु साफ नहीं देख सकता। इस दोष को दूर करने के लिए अवतल लेंस प्रयुक्त किया जाता है।
(2) दूर दृष्टि- इस दोष में मनुष्य पास की वस्तुओं को साफ नहीं देख सकता। इस दोष को दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी का उत्तल लेंस प्रयुक्त करते हैं।
(3) मोतियाबिन्द-कभी-कभी वृद्धावस्था में नेत्र दृष्टि धुँधली हो जाती है। वह नेत्र लेंस के धुँधला होने के कारण होता है। ऐसा होने पर नेत्र में मोतियाबिन्द विकसित होना कहा जाता है। इस दोष को दूर करने के लिए नेत्र के अपारदर्शी लेंस को हटाकर नया कृत्रिम लेंस लगा दिया जाता है।
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Class - 8th Science Model Question Paper वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित)
2. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित विज्ञान कक्षा 8 प्रश्नपत्र (हल सहित)
3. वार्षिक परीक्षा 2025 Blueprint Based अभ्यास प्रश्न पत्र Imp Questions विषय विज्ञान कक्षा - 8
4. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
5.
6. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
7. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
8. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
9. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 परीक्षा तैयारियों हेतु की उत्तरशीट।
1. विषय - गणित कक्षा 8 वीं परीक्षापयोगी रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
2. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा-8
3. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा- 8
4. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
5. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)
6. वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय - गणित महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) अध्ययन कीजिए।
1. हिन्दी कक्षा 8th वार्षिक परीक्षा 2025 ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
2.उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 का हल प्रश्न पत्र (राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल)
4. वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
5. हिन्दी कक्षा 8 ब्लू प्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2025
6. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र
कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
1. 8th English (Special Series) Modl question paper
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
pragyaab.com
Comments