An effort to spread Information about acadamics

Logo

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण


परीक्षापयोगी प्रश्न (उत्तर) सहित कक्षा 6 पाठ 1 विजय विश्व तिरंगा प्यारा (Vijay vishaw tiranga pyara) विषय हिन्दी (Hindi)

  • BY:
    Mr. Sachin Deshmukh
  • Posted on:
    December 05, 2024

प्रश्र (1) संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
झण्डा ऊँचा रहे हमारा॥
सदा शक्ति बरसाने वाला,
प्रेम सुधा सरसाने वाला;
वीरों को हरषाने वाला,
मातृभूमि का तन-मन सारा।
झण्डा ऊँचा रहे हमारा॥


सन्दर्भ— प्रस्तुत गघांश हमारी भाषा भारती पाठ्य पुस्तक के पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से लिया गया है। एवं इसके प्रमुख रचयिता श्री श्यामलाल पार्षद जी है।
प्रसंग— प्रस्तुत गघांश में विश्व विजय के प्रतीक रूप में तिरंगे झण्डे के गौरव का वर्णन किया गया है।
व्याख्या— कवि की यह हार्दिक इच्छा है कि सारे विश्व में जीत प्राप्त करने वाला हमारा यह तिरंगा हमेशा सबसे ऊँचाई पर फहराता रहे। हमेशा शक्ति का प्रेरणास्रोत, प्रेम रूपी अमृत से संचित करने वाला, वीरों को प्रसन्न करने वाला एवं मातृभूमि के लिए तन - मन के समान प्यारा यह तिरंगा हमेशा पूरे विश्व में सबसे ऊँचाई पर शान से फहरता रहे।

प्रश्न (2) रिक्त स्थान भरिए—

(क) प्रेम सुधा सरसाने वाला।
(ख) स्वतन्त्रता के भीषण रण में।
(ग) तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।

प्रश्न (3) निम्न शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए—

विश्व, झंडा, तन, सुधा
शब्द — पर्यायवाची

विश्व — जगत, संसार
झंडा — ध्वज, पताका
तन — देह, शरीर
सुधा — अमृत, अमिय।

प्रश्न (4) विलोम शब्द लिखिए—

विजय, स्वतंत्र।
शब्द — विलोम

विजय — पराजय
स्वतंत्र — परतंत्र।‍

प्रश्नोत्तर

प्रश्न (5) कवि वीरों को क्यों बुला रहा है ?
उत्तर—
कवि मातृभूमि को आजाद कराने के उद्देश्य से स्वयं के प्राणों की आहुति के लिए वीरों को बुला रहा है।

प्रश्न (6) झंडे को ऊँचा रखने से क्या आशय है?
उत्तर— हमारा भारत देश हमेशा ही शक्ति का प्रेरणा स्रोत, प्रेमरूपी अमृत से संचित करने वाला, मातृभूमि के लिए वीरों के तन-मन से प्यारा है। इन्हीं कारणों से भारतवर्ष की विश्व जगत में गौरवपूर्ण प्रतिष्ठा है। कवि चाहता है कि, ऐसे गौरवशाली भारत देश का राष्ट्रीय झण्डा तिरंगा हमेशा ऊँचा ही रहे।

परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के बारे में जानिए।।
1.परीक्षा उपयोगी प्रश्र (उत्तर) सहित पाठ 1 वर दे (var de) कक्षा 8 विषय हिन्दी
2.परीक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर) सहित पाठ 2 आत्मविश्वास (Self-confidence) कक्षा 8 विषय हिन्दी
3.परीक्षा उपयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 8 पाठ 3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत (लता मंगेशकर)
4.परीक्षा प्रयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 7 पाठ 1 मेरी भावना (Meri bhavna) विषय हिंदी (Hindi)
5.परीक्षा प्रयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 7 पाठ 2 दादी की घड़ी (Dadi ki ghadi) मालती जोशी विषय हिंदी (Hindi)

उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के हरे बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com


🔔 क्या आपको यह लेख पसंद आया?

नई जानकारी और अपडेट्स सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।


Comments (0)

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Security Check / CAPTCHA (अनिवार्य)

सवाल हल करें: 8 x 2 = ?

  • Share on :

You may also like

अध्याय 3 हार की जीत (कहानी) सुदर्शन परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न (उत्तर सहित) कक्षा 6 विषय हिंदी

दिए गए भाग में कक्षा 6 विषय हिन्दी के अध्याय 3 हार की जीत (कहानी) से परीक्षा में पूछे जाने वाले सटीक प्रश्न (उत्तर सहित) दिए गए हैं।

Read more

परीक्षा तैयारी हेतु सटीक प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 6 (class 6) पाठ 2 (path two) कटुक वचन मत बोल (katuk vachan mat bol) विषय हिंदी (Hindi)

इस भाग में कक्षा 6 भाषा भारती के पाठ 2 कटु वचन मत बोल से परीक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) दिए गए हैं।

Read more

परीक्षापयोगी प्रश्न (उत्तर) सहित कक्षा 6 पाठ 1 विजय विश्व तिरंगा प्यारा (Vijay vishaw tiranga pyara) विषय हिन्दी (Hindi)

दिए गए भाग में कक्षा 6 के भाषा भारती से पाठ 1 (विजय विश्व तिरंगा प्यारा) के बहूमूल्य परीक्षा उपयोगी प्रश्न (उत्तर) सहित दिए गए हैं।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें।