An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) विषय हिन्दी (कक्षा 8) अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 | Model Question paper Hindi half yearly exams

  • BY:
     Mr. Sachin Deshmukh
  • Posted on:
    December 11, 2024

ब्लूप्रिंट आधारित—

प्रश्न (1) सही विकल्प चुनकर लिखिए। (5×1=5)

(क) 'वर दे' कविता के रचयिता कौन हैं—
(अ) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
(आ) जयशंकर प्रसाद
(इ) सूदर्शन
(ई) गिरधर।
उत्तर— (अ) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'।

(ख) किस रचनाकार का सम्बन्ध राजस्थान से था?
(अ) सूर
(आ) तुलसी
(इ) मीरा
(ई) बिहारी।
उत्तर— (इ) मीरा।

(ग) सतपुड़ा का जंगल कहाँ स्थित है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(आ) आन्ध्र प्रदेश
(इ) मध्य प्रदेश
(ई) बिहार।
उत्तर— (ग) मध्य प्रदेश।

(घ) बिरसा मुण्डा का सम्बन्ध निम्नलिखित में से वर्तमान के किस राज्य से था?
(अ) झारखण्ड
(आ) बिहार
(इ) छत्तीसगढ़
(ई) राजस्थान।
उत्तर— (अ) झारखण्ड।

(च) श्री निहाल चन्द विश्नोई को भारत सरकार ने सम्मानित किया—
(अ) पद्मश्री से
(आ) शौर्य चक्र से
(इ) परमवीर चक्र से
(ई) वीर चक्र से।
उत्तर— (आ) शौर्य चक्र से।

प्रश्न (2) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (5×1=5)

(क) तानाजी के छोटे भाई का नाम सूर्या था।
(ख) तानसेन के गुरु स्वामी हरिदास जी थे।
(ग) लता मंगेशकर जी ने भारत का सर्वप्रथम पुरस्कार भारत रत्न प्राप्त किया।
(घ) 'प्रकृति का सुकुमार कवि' सुमित्रानन्दन पन्त को कहा जाता है?
(च) छंद दो प्रकार के हैं। एक मात्रिक छंद, दूसरा वर्णिक छन्द

प्रश्न (3) अति लघु उत्तरीय प्रश्न लिखिए। (6×2=12)

(क) कलुष भेद से कवि का क्या आशय है?
उत्तर— कलुष भेद से कवि का आशय मन के विकारों को दूर (नष्ट) करने से है।

(ख) बिरसा मुण्डा ने किस उद्देश्य से अपना आन्दोलन प्रारम्भ किया?
उत्तर— बिरसा मुण्डा ने मुण्डाओं को अंग्रेजों के अत्याचारों से तथा शोषण से मुक्ति दिलाने और भारत को आजाद कराने के उद्देश्य से अपना आन्दोलन प्रारम्भ किया।

(ग) मध्य प्रदेश में संगीत की राज्य अकादमी किस महान् संगीतकार के नाम से कहाँ स्थापित की गई है?
उत्तर— प्रख्यात सन्तूर वादक उस्ताद अलाउद्दीन खाँ की स्मृति में 'अलाउद्दीन खाँ अकादमी' के नाम से मैहर में स्थापित की गई।

(घ) डॉ. चन्द्रा को सामान्य ज्वर के बाद कौन-सी बीमारी हो गई थी?
उत्तर— डॉ. चन्द्रा को सामान्य ज्वर के बाद पक्षाघात की बीमारी हो गई जिससे गरदन के नीचे उनका सर्वांग अचल हो गया।

(च) विश्नोई समाज की स्थापना किसने की थी?
उत्तर— विश्नोई समाज की स्थापना आज से लगभग पाँच सौ वर्ष पहले सन् 1485 ई. में भगवान जम्भेश्वर ने की थी।

(छ) अर्जुन ने गुरु द्रोण के प्रश्न का क्या उत्तर दिया?
उत्तर— अर्जुन ने गुरु द्रोण के प्रश्न का उत्तर दिया कि हे गुरुदेव ! मुझे सिवाय आँखों की पुतली के और कुछ दिखलाई नहीं देता है।

प्रश्न (4) लघु उत्तरीय प्रश्न लिखिए। (6×3 =18)

(क) वृद्धा सेठजी से क्या माँगने गई थी?
उत्तर— वृद्धा सेठजी से अपनी जमा की गई हाँड़ी से कुछ रुपये माँगने के लिए गई थी। वह अपने बीमार बच्चे का इलाज डॉक्टर को दिखाकर करा लेना चाहती थी।

(ख) 'आर्यभटीय' की ताड़पत्र पोथियों की खोज किस विद्वान ने की थी?
उत्तर— 'आर्यभटीय' ताड़पत्र पोथियों की खोज महाराष्ट्र के विद्वान डॉ. भाऊ दाजी ने सन् 1864 ई. में की थी। यह मलयालम लिपि में लिखी हुई थी। उन्होंने ही इनका विवरण प्रकाशित किया था।

(ग) बाली को क्या वरदान प्राप्त था?
उत्तर— बाली को ऐसा वरदान प्राप्त था कि जो भी उसके सामने आता, उसकी आधी ताकत उसमें आ जाती थी। इस कारण बाली अपने सामने आये हुए व्यक्ति को आसानी से पछाड़ देता था।

(घ) 'मुफ्तखोरों के सरताज' किसे कहा गया है?
उत्तर— 'मुफ्तखोरों के सरताज' मुफ़्तानन्द को कहा गया है, जो किसी भी वस्तु को प्राप्त करने के लिए पैसा खर्च करना नहीं चाहते। वे मुफ्त में प्राप्त वस्तुओं का आनन्द उठाते हैं।

(च) 'वीर जननी' का पुरस्कार किसे मिला?
उत्तर— 'वीर जननी' का पुरस्कार अद्भुत साहसी जननी श्रीमती टी. सुब्रह्मण्यम को मिला। श्रीमती सुब्रह्मण्यम ने लगातार पच्चीस वर्ष तक सहिष्णुता के साथ अपनी पुत्री के साथ-साथ कठिन साधना की।

(छ) वेधशाला किसे कहते हैं?
उत्तर— वेधशाला में तारामण्डल और नक्षत्रों की गति का अध्ययन किया जाता है। यह एक प्रयोगशाला ही होती है जिसमें ज्योतिषी ग्रहण आदि के लगने और समाप्त होने के समय की भविष्यवाणी करते हैं।

प्रश्न (5) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न लिखिए। (4×5=20)

(क) संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए।
वर दे, वीणावादिनी वर दे !
प्रिय स्वतन्त्र रव अमृत मन्त्र नव
भारत में भर दे !

उत्तर— सन्दर्भ— प्रस्तुत गघांश हमारी 'भाषा—भारती' के 'पाठ्य—पुस्तक' वर दे' नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयिता सूर्यकान्त त्रिपाठी' निराला' जी हैं।
प्रसंग— प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने सरस्वती देवी से सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वतन्त्रता की आवाज भर देने की कामना की है।
व्याख्या— वीणा बजाने वाली हे माँ सरस्वती ! तू मुझे वरदान दे। मेरे इस भारत देश को तू प्रिय और स्वतन्त्र वाणी प्रदान कर तथा इसमें अमरता का नवीन मन्त्र भर दे अर्थात् भारत को स्वतन्त्रता और अमरता की भावना प्रदान कर दे।

(ख) कोयल और कौए की वाणी में क्या अन्तर है?
उत्तर— कोयल और कौआ दोनों ही काले रंग के पक्षी हैं। इनकी वाणी को सभी लोग सुनते हैं लेकिन कोयल की वाणी सभी को अच्छी लगती है, सुहाती है। अपनी कर्कश बोली के कारण कौए सबके द्वारा अपवित्र और त्याज्य मांने गये हैं। कोयल की वाणी मीठी होने से सब लोगों द्वारा उसकी मिठास की प्रशंसा की जाती है। सभी लोग उसके ग्राहक हैं। कोयल की मधुर वाणी हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है।

(ग) आर्यभट्ट नामक उपग्रह के अतिरिक्त भारत ने और कौन—कौन से उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे?
उत्तर— आर्यभट्ट के अतिरिक्त भारत ने अनेक कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे हैं। इनमें से भास्कर 1 व II, रोहिणी, ऐरियन मैसेंजर, इण्सैट 1A, 1B, 1C, ID, IRS-1A, 1B, इण्सेट 2A, 2B, 2C, 2D, 2E, ओसियन सेट, इण्सेट 3A, 3B, 3C, 3D, 3E, कल्पना-1, ऐड्सेट, इण्सेट -4A, 4B, 4C, 4D इत्यादि प्रमुख हैं।

(घ) लता मंगेशकर को कौन-कौन से सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हुए हैं?
उत्तर— लता मंगेशकर ने हर भाव, धर्म और भाषा के गीतों में अपने स्वरों को सँजोया है। इसलिए उन्हें समूचे राष्ट्र की गायिका कहा जाता है। उनके गले में सरस्वती विद्यमान हैं। उनके गायन में अभी भी आकर्षण है। वे संगीत साधना में निरन्तर ही लीन रहती हैं। इसके कारण लता मंगेशकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान किया गया। इसके अलावा उन्हें 'दादा साहब फालके', 'पद्मभूषण', 'पद्मविभूषण' आदि पुरस्कार प्रदान किये गये।

परीक्षा हेतु सटीक एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के बारे में जानिए।।
1.परीक्षा उपयोगी प्रश्र (उत्तर) सहित पाठ 1 वर दे (var de) कक्षा 8 विषय हिन्दी
2.परीक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर) सहित पाठ 2 आत्मविश्वास (Self-confidence) कक्षा 8 विषय हिन्दी
3.परीक्षा उपयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 8 पाठ 3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत (लता मंगेशकर)
4.परीक्षा प्रयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 7 पाठ 1 मेरी भावना (Meri bhavna) विषय हिंदी (Hindi)
5.परीक्षा प्रयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 7 पाठ 2 दादी की घड़ी (Dadi ki ghadi) मालती जोशी विषय हिंदी (Hindi)
6.परीक्षा हेतु कक्षा 6 पाठ 1 विजय विश्व तिरंगा प्यारा के महत्वपूर्ण प्रश्र (उत्तर सहित) विषय हिन्दी
7.परीक्षा उपयोगी (प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा 6 पाठ 2 कटुक वचन मत बोल विषय हिंदी
8.अध्याय 3 हार की जीत कक्षा 6 विषय हिंदी महत्वपूर्ण प्रश्न (उत्तर सहित)
9.माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) विषय हिन्दी (कक्षा 5) अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 | जल्दी देखो
10.माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन (कक्षा 5) अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 | जल्दी देखो

उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के हरे बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻






आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अर्द्धवार्षिक परिक्षापयोगी महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर—सहित) कक्षा 8 For exams in Hindi imp objective type questions

इस भाग में कक्षा 8 विषय हिंदी ब्लूप्रिंट आधारित अर्द्धवार्षिक परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम से चुने गए महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर सहित) दिए गए हैं।

Read more

Model Question paper social Science Blueprint आधारित अर्द्धवार्षिक परीक्षा माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) विषय—सामाजिक विज्ञान (कक्षा 8) 2024-25 |

इस भाग में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हेतु मॉडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) (कक्षा 8) विषय सामाजिक विज्ञान का सम्भावित प्रश्र पत्र दिया गया है।

Read more

Blueprint आधारित अर्द्धवार्षिक परीक्षा माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) विषय विज्ञान (कक्षा 8) 2024-25 | Model Question paper Science

इस भाग में BLUEPRINT आधारित अर्द्धवार्षिक परीक्षा माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर—सहित) विषय—विज्ञान (कक्षा 8) दिया गया है।

Read more

Follow us

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।