
अध्याय 3 मेरी वसीयत (जवाहरलाल नेहरू) परिक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर सहित) कक्षा 7 विषय हिंदी imp
परिक्षापयोगी प्रश्र उत्तर—
प्रश्न (1) परीक्षोपयोगी पघांशो की व्याख्या कीजिए।
"यह तो होता ही है कि जब बड़े काम किए जाते हैं, उनमें कामयाबी भी होती है, नाकामयाबी भी होती है मगर हम सब शरीक रहें, कामयाबी की खुशी में भी और नाकामयाबी के दुःख में भी।"
सन्दर्भ— प्रस्तुत पघांश हमारी 'भाषा भारती' के पाठ्य—पुस्तक के पाठ 3 'मेरी वसीयत' से लिया गया है। इसके लेखक पं. जवाहरलाल नेहरू जी हैं।
प्रसंग— प्रस्तुत पघांश में नेहरूजी ने अनुकूल एवं प्रतिकूल दोनों परिस्थितियों में संग रहने की बात कही है।
व्याख्या— नेहरू जी अपने सहयोगियों के संग के दिनों को स्मरण करते हुए लिखते हैं कि जब बड़े उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु प्रयास किये जाते हैं तो उनमें सफलता तो प्राप्त होती ही है, कभी—कभी असफलता भी हाथ लगती है। मगर निराशा के इस क्षण में तथा सफलता की स्थिति में खुशी के पलों में हमें सदैव संग रहना चाहिए।
पाठ्य आधारित प्रश्नौत्तर—
प्रश्न (2) नेहरूजी ने विभिन्न समय और मौसम पर गंगा का मनोहारी चित्रण किस प्रकार किया है—
(क) सुबह के समय, (ख) शाम के समय, (ग) सर्दी के समय।
उत्तर— नेहरूजी ने विभिन्न समय और मौसम पर गंगा का मनोहारी चित्रण करते हुए लिखा है कि उन्होंने सुबह की रोशनी में गंगा को मुस्कराते, उछलते—कूदते देखा है और देखा है शाम के साये में उदास काली—सी चादर ओढ़े हुए, भेद—भरी सर्दी में सिमटी—सी आहिस्ते—आहिस्ते बहती गंगा अत्यन्त सुन्दर दिखाई पड़ती है।
प्रश्न (3) नेहरूजी ने अपनी वसीयत में मरने के बाद भस्म को कहाँ-कहाँ डाल देने की इच्छा व्यक्त की है?
उत्तर— नेहरूजी ने अपनी वसीयत में मरने के बाद अपनी भस्म में से मुट्ठीभर गंगा में डालने तथा शेष हिस्से को भारत के उन खेतों में बिखेर देने की इच्छा व्यक्त की है, जहाँ भारतीय किसान अपनी जीतोड़ मेहनत से अन्न उपजाते हैं।
प्रश्न (4) सही विकल्प चुनकर लिखिए।
(क) पुराण में ......प्रत्यय लगाकर पौराणिक शब्द बनता है।
(1) णिक
(2) क
(3) इक
(4) पौ।
उत्तर— इक।
(ख) ........प्राचीन सभ्यता का प्रतीक रही है।
(1) यमुना
(2) गंगा
(3) चम्बल
(4) कावेरी।
उत्तर— गंगा।
परीक्षा हेतु सटीक एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के बारे में जानिए।।
1.परीक्षा उपयोगी प्रश्र (उत्तर) सहित पाठ 1 वर दे (var de) कक्षा 8 विषय हिन्दी
2.परीक्षापयोगी प्रश्र (उत्तर) सहित पाठ 2 आत्मविश्वास (Self-confidence) कक्षा 8 विषय हिन्दी
3.परीक्षा उपयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 8 पाठ 3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत (लता मंगेशकर)
4.परीक्षा प्रयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 7 पाठ 1 मेरी भावना (Meri bhavna) विषय हिंदी (Hindi)
5.परीक्षा प्रयोगी प्रश्न (उत्तर) कक्षा 7 पाठ 2 दादी की घड़ी (Dadi ki ghadi) मालती जोशी विषय हिंदी (Hindi)
6.परीक्षा हेतु कक्षा 6 पाठ 1 विजय विश्व तिरंगा प्यारा के महत्वपूर्ण प्रश्र (उत्तर सहित) विषय हिन्दी
7.परीक्षा उपयोगी (प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा 6 पाठ 2 कटुक वचन मत बोल विषय हिंदी
8.अध्याय 3 हार की जीत कक्षा 6 विषय हिंदी महत्वपूर्ण प्रश्न (उत्तर सहित)
9.माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) विषय हिन्दी (कक्षा 5) अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 | जल्दी देखो
10.माॅडल प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन (कक्षा 5) अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 | जल्दी देखो
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
pragyaab.com
Comments